अंजीर की खेती के लिए सरकार देगी सब्सिड़ी जल्द करें आवेदन

By : Tractorbird News Published on : 21-Oct-2024
अंजीर

यह एक अत्यधिक पौष्टिक फल है जिसे ताजे फल के साथ-साथ सूखे रूप में भी महत्व दिया जाता है। 

अंजीर का उत्पादन करने वाले मुख्य देश अफगानिस्तान, ग्रीस, इराक, सीरिया, स्पेन, पुर्तगाल आदि हैं। 

बिहार सरकार राज्य में अंजीर की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 40% सब्सिडी प्रदान कर रही है। 

इसमें किसानों को प्रति इकाई लागत के 50,000 रुपये का 40% यानी 20,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। यह राशि तीन किस्तों में किसानों को दी जाएगी, जिससे खेती करना आसान होगा।

अंजीर के लगाए जाएंगे इतने पौधे

  • अंजीर की खेती के लिए एक हेक्टेयर भूमि में 625 पौधे लगाए जा सकते हैं। पौधों के बीच 4 मीटर की दूरी होनी चाहिए। 
  • एक हेक्टेयर में अंजीर की खेती पर करीब 1.25 लाख रुपये का खर्च आता है। इस योजना के तहत शुरुआत में एक हेक्टेयर जमीन में अंजीर की खेती का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें:रबी की फसल गेहूं, चना, मसूर व सरसों के बीजों पर मिलेगी बंपर सब्सिड़ी, जल्द करें आवेदन

कैसी होनी चाहिए खेती के लिए भूमि ?

  • अंजीर की खेती मध्यम काली और लाल मिट्टी में की जा सकती है। यह नमकीन काली मिट्टी में चूना पत्थर की उपस्थिति के साथ सबसे अच्छा बढ़ता है। 
  • अंजीर के लिए एक मीटर गहरी और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी आदर्श होती है, जिसमें चूने का मिश्रण होना चाहिए। 
  • बहुत अधिक काली मिट्टी हानिकारक होती है और जल निकासी की कमी वाली मिट्टी में इसका विकास सही तरीके से नहीं हो पाता है।

किसान ऐसे कर सकते हैं आवेदन

1. सबसे पहले राज्य सरकार की वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर योजना के विकल्प को चुनें।

3. "अंजीर फल विकास योजना" पर क्लिक करें।

4. अंजीर की खेती पर सब्सिडी के लिए आवेदन करें।

5. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।

6. सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।

यहां मिलेगी योजना की पूरी जानकारी

किसान सब्सिडी का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृषि या बागवानी विभाग के कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad