पशुओं को सर्दी में बीमारियों से कैसे बचाएं? फरवरी तक की पूरी गाइड

By : Tractorbird Published on : 18-Dec-2025
पशुओं

सर्दियों का मौसम सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि गाय-भैंस, भेड़-बकरी जैसे सभी छोटे-बड़े पशुओं के लिए भी चुनौतीपूर्ण होता है। ठंड और कोहरे के कारण पशुओं में तनाव (Stress) बढ़ जाता है, जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य, दूध उत्पादन और पशुपालक की लागत पर पड़ता है। इसलिए अक्टूबर से फरवरी तक पशुओं को सर्दी से बचाने के लिए एक्सपर्ट द्वारा बताए गए उपाय अपनाना बेहद जरूरी है।

एनिमल एक्सपर्ट के अनुसार पशु शेड का निर्माण क्षेत्र की जलवायु को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। एक आदर्श पशु शेड ऐसा हो, जिसमें मौसम के अनुसार छोटे-मोटे बदलाव किए जा सकें। मॉडल शेड में यह जरूरी है कि वह तीन तरफ से कम से कम 5 फीट ऊंची दीवार से घिरा हो, ताकि ठंडी हवा और कोहरे से पशुओं को बचाया जा सके।

0 से 10 डिग्री तापमान में पशु शेड और आहार व्यवस्था

यदि आपके क्षेत्र में तापमान 0 से 10 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, तो शेड और पशुओं के खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस तापमान में पशुओं की बिछावन सूखी और गर्म होनी चाहिए। पशु आहार में सरसों का तेल कुल खुराक का लगभग 2 प्रतिशत दिया जा सकता है। 

साथ ही हरा चारा और भरपूर मात्रा में सूखा चारा देना जरूरी है। गुड़ का शीरा 5 से 10 प्रतिशत तक खुराक में शामिल किया जा सकता है। देर शाम भी हरा चारा देना फायदेमंद होता है।

ठंड से बचाव के लिए पशुओं को गर्म पानी पिलाना चाहिए। शेड को मोटे पर्दों से ढकना चाहिए और जरूरत पड़ने पर गर्म हवा के लिए ब्लोअर या रेडिएटर का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

पशुओं की पीठ को खाली बोरी या कंबल से ढक देना चाहिए, ताकि शरीर की गर्मी बनी रहे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि पशु का बिस्तर हमेशा सूखा रहे।

10 से 20 डिग्री तापमान में पशुओं की देखभाल

10 से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान भी पशुओं के लिए ठंडा माना जाता है। इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी पशुओं के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ठंड के तनाव से बचाने के लिए पशुओं को उनकी सामान्य खुराक से लगभग 10 प्रतिशत अतिरिक्त पोषक सप्लीमेंट दिया जा सकता है। उनकी जरूरत के अनुसार संतुलित मात्रा में हरा और सूखा चारा देना चाहिए।

इसके अलावा पशुओं के पास 24 घंटे साफ और ताजा पीने का पानी उपलब्ध रहना चाहिए। बेहतर स्वास्थ्य और उत्पादन के लिए पशुओं को दिन में तीन से चार बार खुराक देना लाभकारी होता है। सही देखभाल और संतुलित आहार से सर्दियों में भी पशुओं को स्वस्थ रखा जा सकता है और उत्पादन में गिरावट से बचा जा सकता है।

Tractorbird प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराजमहिंद्रान्यू हॉलैंडवीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts