इन राज्यों में बारिश के आसार, अभी और बदल सकता है मौसम का मिजाज

By : Tractorbird News Published on : 22-Dec-2022
इन

देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है | बीते दो दिनों से मौसम  बदल गया है ठण्ड ने दस्तक देदी है।कपकपी  छुड़ा देने वाली ठंड ने लोगों के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया  है। तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। घने कोहरे के कारण  सड़कों पर गाड़ियां रेंगती दिखाई दे रही हैं। पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है | आज सुबह भी देश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान  कर दिया है। 

खासकर उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्य ऐसे हैं जहां सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा है। आए दिन तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम की पहली जबरदस्त ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। वहीं बाजारों में दुकानदार अलाव जलाकर ठंड से बचते देखे गए। मंगलवार को सुबह  से ही छाए घने कोहरे के करण ठंडक और बढ़ गई। इतना ही नहीं इस ठंड के बीच कई राज्यों में बारिश ने भी लोगों को परेशान कर दिया है।

इन राज्यों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है 

कई राज्यों में  देश में 23 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है की अगले पांच दिनों तक दिल्ली, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी। जिस के कारण आने वाले  दिनों में  तापमान में गिरावट आ सकती है। 

ये भी पढ़ें: उतर भारत के किसानो के लिए मौसम विभाग के आधार पर कृषि परामर्श

इन राज्यों में हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक बताया  जा रहा है की  दक्षिण के कई स्थानों पर मौसम बदलने की  संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की भविष्यवाणी की गई है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad