मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का बड़ा एलान - बढ़ाया किसान सम्मान निधि का पैसा, अब मिलेंगे अधिक रूपए

By : Tractorbird News Published on : 14-Jun-2023
मध्य

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए बहुत बड़ा एलान किया है। मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को दी जाने वाली किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली धनराशि को बढ़ाने का फैसला किया है। किसानों ने कहा कि अब किसानों को योजना के तहत 10 हजार की जगह 12 हजार दिए जाएंगे। इस हिसाब से किसानों को हर महीने 1000 रूपए दिए जाएंगे। 

मुख़्यमंत्री शिवराज चौहान ने इसका एलान यहां आयोजित किसान महाकुंभ को सम्बोधित करते हुए किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे। मुख़्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि जब वे मध्य प्रदेश के चौथी बार मुख़्यमंत्री बने तो उन्हें लगा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किसानों को छह हजार रूपए दें रहे है, ऐसे में चार हजार रूपए राज्य सरकार को भी देने चाहिए। इस प्रकार किसानों को मिलने वाली राशि 10 हजार रूपए कर दी गयी थी।                            

मुख़्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि अब प्रदेश में केंद्र सरकार की ओर से दिए जा रहे छह हजार रूपए के साथ ही राज्य सरकार की ओर से भी छह हजार रूपए दिए जाएंगे, जिससे ये राशि 12 हजार रूपए हो जाएगी। साल के 12 माह के हिसाब से किसानों को प्रति महीने 1 हजार रूपए दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: पशु मित्र योजना 2023 - योजना के अंतर्गत 5000 युवकों को मिलेगा रोजगार

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के क्या विचार थे?

भोपाल, ऑनलाइन डेस्क देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजगढ़ जिले में किसान-कल्याण महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा है कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। देश को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि चाहे स्वतंत्रता की लड़ाई हो, साल 1857 का संग्राम हो, चम्पारण का सत्याग्रह हो या गुजरात के बारडोली का आंदोलन, इन सभी जगहों पर किसानों ने अंग्रेजों को खदेड़ दिया था। आज मध्यप्रदेश में इस किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति खुश कर देने वाली है।    

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad