भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) में पूसा कृषि विज्ञान मेला 22 फरवरी से 24 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
इस साल मेले की थीम "उन्नत किसान - विकसित भारत" रखी गयी है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) के निदेशक ने इस बारे में जानकारी दी और बताया कि तीन दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेला 22 फरवरी से 24 फरवरी तक चलेगा।
मेले का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा किया जाएगा।
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025 में किसानों को बहुत साडी कृषि की जानकारी मिलेगी जो की निम्नलिखित दी गयी है -
ये भी पढ़ें: Pusa Mela 2025 : दिल्ली के मेला ग्राउंड में आयोजित होगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025
पूसा मेले में किसान बासमती धान की उन्नत किस्मों के बीज खरीद सकते हैं, जिनमें पूसा बासमती 1, पूसा बासमती 1121, पूसा बासमती 1509, पूसा बासमती 1918, पूसा बासमती 1847, पूसा बासमती 1886, पूसा बासमती 1886, पूसा बासमती 1728, पूसा बासमती 1886, पूसा बासमती 1985, P 2090, PS 6 (1401) शामिल हैं। अरहर - P अरहर 2018-1, P अरहर 2017-4 आदि।
धान के बीजों के अलावा किसानों को निम्नलिखित फसलों के भी बीज वितरीत किये जाएंगे - मूंग की किस्में बाजरा - पूसा कम्पोजिट 701, भिंडी का पूसा A5, लोबिआ - पूसा सुकोमल, लोकी- पूसा नवीन, नींबू - कागजी कला, और इनके अलावा किसानों को मौसमी सब्जी फसलों के बीजों की किट भी वितरीत करवाई जाएगी।
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), पूसा, कृषि क्षेत्र में नवाचारों को प्रोत्साहित करता है और व्यावहारिक कृषि प्रौद्योगिकियों एवं तकनीकों को विकसित एवं प्रसारित करने में उत्कृष्ट योगदान देनेवाले किसानों को सम्मानित करने के लिए प्रत्येक वर्ष पूसा कृषि विज्ञान मेले में लगभग 25-30 उन्नतशील किसानों को "भाकृअनुसं-नवोन्मेषी किसान" और "भाकृअनुसं-अध्येता किसान" पुरस्कारों से सम्मानित करता है।