e-NAM पोर्टल के इस्तेमाल से किसानों को मिलेगा फसलों का उचित रेट

By : Tractorbird News Published on : 18-Jan-2024
e-NAM

वर्तमान समय में अच्छी उपज के बावजूद भी किसान मुनाफा नहीं कमा पाते। जिसकी एक बड़ी वजह बिचोलिये। बिचौलियों के चलते किसानों को उचित मूल्य नहीं मिलता या उनकी फसल समय रहते मंडियों तक नहीं पहुंच पाती है। 

किसानों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए सरकार ने अद्भुत उपाय किया है। वास्तव में, केंद्रीय सरकार ने किसानों को मंडियों तक लाने के लिए एक ई-नाम पोर्टल शुरू कर दिया है। अब किसान आसानी से घर बैठे किसी भी ऑनलाइन मंडी में अपनी फसल की उपज बेच सकते हैं। 

ई-नाम पोर्टल का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे देश भर के किसानों को डिजिटल बाजार, खरीददारों और सेवा प्रदाताओं तक आसानी से पहुंच मिलेगी। इतना ही नहीं, सब कुछ एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने से किसानों को अपना उत्पाद बेचने में आसानी होगी।

इसके अलावा, किसानों को बड़े नुकसान से बचाने के लिए उपज को निर्धारित कीमत से नीचे नहीं बेचा जाएगा। 

ई-नाम पोर्टल से क्या - क्या  लाभ प्राप्त होंगे ?

ध्यान दें कि इस पोर्टल में 41 सेवा प्रदाता शामिल हैं, जिनमें ट्रेडिंग, क्वालिटी चेक, वेयरहाउसिंग, फिनटेक, मार्केट इंफॉर्मेशन और परिवहन शामिल हैं। यह सर्विस प्रोवाइडर किसानों को एक नेटवर्क प्रदान करते हैं, जिससे वे अपनी फसल बेचकर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।  

किसान अपने उत्पादों को e-NAM ऐप से भी बेच सकते हैं। इसके लिए e-NAM ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। किसानों को इसमें कई सेवाएं मिलती हैं, जैसे कंपोजिट सेवाएं, लॉजिस्टिक्स सेवाएं, क्वालिटी एश्योरेंस सेवाएं, सफाई, ग्रेडिंग, छंटाई और पैकेजिंग सेवाएं, वेयरहाउसिंग सुविधाएं, कृषि इनपुट सेवाएं, सूचना प्रसार पोर्टल, अंतर्राष्ट्रीय कृषि-व्यापार प्लेटफॉर्म, वस्तु विनिमय, निजी बाजार प्लेटफॉर्म आदि।







Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad