दिल्ली में 2 से 4 मार्च को लगेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला, जानिए क्या होगा खास

By : Tractorbird News Published on : 16-Feb-2023
दिल्ली

किसान भाइयों आपको बता दे की पूसा कृषि मेला 2023 का आयोजन 2-4 मार्च को होने जा रहा है पूसा कृषि मेला 2023 का आयोजन मेला ग्राउंड, पूसा, नई दिल्ली में लगेगा। पूसा कृषि विज्ञान मेला 2023 का उद्घाटन 2 मार्च को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। इस साल पूसा कृषि विज्ञान मेले का थीम मोटे अनाजों द्वारा पोषण, खाद्यान एवं पर्यावरण सुरक्षा है। 

पिछले साल पूसा कृषि विज्ञान मेला में बासमती धान की तीन प्रजातियां - पूसा बासमती 1847, पूसा बासमती 1886 और पूसा बासमती 1885 की सीमित मात्रा में उपलब्ध कराई गई थी। इन तीनों किस्मों का बीज इस साल पूसा कृषि विज्ञान मेला 2023 में किसानों को दिया जाएगा।  

पूसा कृषि विज्ञान मेले में मुख्य आकर्षण क्या होंगे

मोटे अनाजों द्वारा पोषण, खाद्यान और पर्यावरण सुरक्षा थीम पर आयोजित होने वाले इस मेले के मुख्य आकर्षण होंगे। 

अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 के तहत मोटा अनाज आधारित मूल्य श्रृंखला विकास स्मार्ट खेती/ संरक्षित खेती मॉडल इस मेले में  किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। 

इसके अतिरिक्त इस मेले में उन्नत बीजों की बिक्री, उन्नत किस्मों के जीवंत फसल प्रदर्शन, उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी, मिट्टी व पानी का जांच, किसान संगोष्ठी और कृषि संबंधी समस्याओं का वैज्ञानिकों द्वारा समाधान भी किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: Krishi Darshan Expo 2023 (11th Edition) - हिसार में कब होने जा रहा है?

यहां किसानों को खेती से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी मिलेगी मेले में खेती से जुड़ी हर प्रकार की स्टॉल आपको यहां पर देखने को मिलेगी। इस मेले का मुख्य उद्देशय किसानों को खेती से जुड़ी नवीनतम तकनीकों से जोड़ना है।

अगर आप इस मेले से जुड़ी जानकारी पाना चाहते है तो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर भी जा सकते है। आपको यहां पर इस मेले से जुड़ी सारी videos देखने को मिलेगी।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad