धान, उड़द, अरहर, ढैंचा और मूंग के बीज पर किसानों को 50% सब्सिडी मिलेगी

By : Tractorbird Published on : 16-May-2025
धान,

खरीफ फसलों की बुआई का समय नजदीक है, और इस दौरान उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को प्रमाणित और उन्नत बीजों पर सब्सिडी दे रही है। 

राज्य सरकार की योजना के तहत सरकारी बीज गोदामों से बीज खरीदने वाले किसानों को तुरंत 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। यह सुविधा धान, उड़द, मूंग, अरहर और ढैंचा जैसी खरीफ फसलों के बीजों पर दी जा रही है। बीज वितरण की प्रक्रिया "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर की जाएगी।

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सरकारी बीज गोदाम स्थापित किए गए हैं, जहां से हर मौसम में किसानों को बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। इस वर्ष भी किसान इन गोदामों से खरीफ फसलों के प्रमाणित बीज प्राप्त कर सकते हैं।

बीज सब्सिडी की नई व्यवस्था 

  • सरकार ने बीज अनुदान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के लिए बदलाव किया है। पहले किसानों को बीज का पूरा मूल्य जमा करना होता था, और सब्सिडी बाद में बैंक खाते में आती थी। 
  • अब यह प्रक्रिया बदल दी गई है। अब किसान को बीज खरीदते समय ही सब्सिडी का लाभ मिल जाएगा और उसे केवल बीज का आधा मूल्य देना होगा। 
  • इसके लिए किसान को आधार कार्ड दिखाना होगा और उत्तर प्रदेश किसान पारदर्शी पोर्टल (agriculture.up.gov.in) पर पंजीकरण जरूरी होगा। एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर तक की खेती के लिए बीज दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: रबी फसल और खरीफ फसल के बीच अंतर और इनकी सूची

प्रमाणित बीजों की कीमत

सरकार ने प्रमाणित बीजों के दाम तय कर दिए हैं:

मोटा धान – ₹44.88/किलो

महीन धान – ₹45.09/किलो

बासमती धान – ₹61.38/किलो

उड़द – ₹145.20/किलो

मूंग – ₹116.85/किलो

ढैंचा – ₹116/किलो

अरहर – ₹171.42/किलो

इन सभी बीजों पर किसानों को 50% सब्सिडी सीधे बीज खरीदते समय (एट सोर्स) दी जाएगी।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts