हरियाणा कृषि विकास मेला हिसार 2023, जाने क्या होगा खास?

By : Tractorbird News Published on : 10-Mar-2023
/

हरियाणा हिसार कृषि मेला 2023 का मुख्य उद्देश्य किसानों, कृषि श्रमिकों और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति और सामाजिक स्थिति में सुधार के लिए त्वरित समावेशी और सतत विकास के लिए हरियाणा में कृषि की अप्रयुक्त विकास क्षमता का उपयोग करना है। इसका उद्देश्य अधिकतम मूल्य सृजन की दिशा में किसानों और कृषि बाजार के बीच संबंध बनाना भी है।  

हरियाणा कृषि विकास मेला हिसार 

आज(10 March) से हिसार हरियाणा में शुरू होने जा रहा है तीन दिवसीय कृषि विकास मेला। ये मेला 10-12 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। ये कृषि विकास मेला कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा एवं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविधालय, हिसार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: ICAR ने विकसित की गेहूं की नई किस्म जो मार्च की गर्मी को मात देगी

हरियाणा कृषि विकास मेला हिसार मुख्य आकर्षण क्या होगा

इस मेले के मुख्य आकर्षण निम्नलिखित है -

  • कृषि एवं औधोगिक प्रदर्शनी 
  • गृह विज्ञान सम्बन्धी जानकारी यहाँ किसानों को दी जायेंगी। 
  • किसानों के लिए यहाँ फसल प्रतियोगता का भी आयोजन किया जाएगा। 
  • रबी फसलों की नई किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। 
  • मिट्टी व पानी की यहाँ पर सामान्य शुल्क पर जांच की जायेंगी। 
  • पशुओं के पालन - पोषण, प्रजातियों तथा इलाज की जानकारी। 
  • खरीफ फसलों व सब्जियो के उन्नतशील बीजों की जानकारी एवं बिक्री। 
  • किसानों के लिए प्रशनोत्तरी सभा का आयोजन भी होगा जिस में वैज्ञानिक किसानों को उनकी समस्याओं का समाधान बताएंगे। 
  • रोगग्रस्त फसलों की जांच एवं निदान। 
  • किसानों के मनोरंजन के लिए हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts