जैविक खेती करने वाले किसानों को मिलेंगे हर माह 900 रुपए जल्द करें आवेदन

By : Tractorbird News Published on : 17-May-2023
जैविक

किसान भाइयो जैसा की हम सभी जानते हैं भारत सरकार देश के किसानों के लिए आये दिन नई - नई योजनाएं, सब्सिडी लाती रहती है। जिससे की किसानों का प्रोत्शाहन बढे और वो ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती करें। आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने वाले हैं जैविक खेती और गौपालन पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में:

हमारे भारत देश में ज्यादातर किसान गौपालन करते हैं जब गाय बीमार हो जाती हैं तब किसान के पास इतने साधन नहीं होते जिससे की वह अपनी गाय को चिकित्सा घर ले जाकर दिखा सके और उसका इलाज़ करवा सके लेकिन अब मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने पशु चिकित्सा एंबुलेंस सेवा शुरू की है। जिससे की किसान अपनी बीमार गाय को चिकत्सा घर में ले जा कर सही समय पर दिखा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: अब पाएं फूलों की खेती पर बम्पर सब्सिडी

मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने गौपालन और जैविक खेती करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए इस सब्सिडी को शुरू किया है। जिससे की किसान भाई ज्यादा से ज्यादा गौपालन करेंगे और गाय का गोबर जैविक खेती के लिए इस्तेमाल करेंगे। 

जैसा की हम सभी जानते हैं जैविक खेती करने के लिए किसानों को अच्छे खाद की ज़रूरत होती है जिससे की फसल का उत्पादन ज्यादा से ज्यादा हो सके। अगर किसान भाई ज्यादा गौपालन करेंगे तो उन गायों का गोबर किसान भाई जैविक खेती को करने के लिए कर सकते हैं। 

यही वजह है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना की शुरुवात की है। शिवराज सिंह का मानना है कि इससे जैविक खेती के रकबे में इज़्ज़ाफ़ा तो होगा ही उसके साथ ही लोग गौपालन भी ज्यादा से ज्यादा करेंगे। 

ये तो हम सभी जानते हैं कि रासायनिक पदार्थों की वजह से खेत की मिट्टी की उर्वरक छमता बहुत कमजोर हो जाती है और उत्पादन भी अच्छा नहीं हो पाता है इसी वजह से सरकार ये योजना लेकर आयी है और लोगों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्शाहित कर रही है। 

मिट्टी की उर्वरक छमता को बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश की सरकार जैविक खेती करने वालों को आर्थिक रूप से मदद कर रही है। 

सरकार की मदद करने से किसानों को दो फायदे है जैविक खेती करने के लिए उन्हें अच्छे खाद की ज़रूरत होगी जो की उन्हें गाय के गोबर से मिलेगी इससे ज्यादा से ज्यादा किसान गौपालन भी करेंगे और जैविक खेती करने के लिए उस गोबर का इस्तेमाल करेंगे। 

ये भी पढ़ें: केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री ने हैदराबाद में एकीकृत जैविक नियंत्रण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया

इससे जैविक खेती का रकबा तो बढ़ेगा ही साथ ही गौपालना में भी लोग रूचि दिखाएंगे और ज्यादा से ज्यादा गोबर बेचकर मुनाफा भी कमाएंगे। 

इस नंबर पर कर सकते हैं कॉल

मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने जैविक खेती और गौपालन किसानों के लिए इस नयी योजना को शुरू किया है। अगर किसी भी किसान की गाय बीमार है और वो किसान भाई उस गाय को अस्पताल ले जाने में असमर्थ है तो सरकार ने इस योजना के तहत पशु चिकित्सा एंबुलेंस सेवा भी शुरू की है। 

जिससे की किसान भाई समय रहते अपनी गायों का उपचार करवा सकतें है। किसान भाई 1962 पर कॉल कर सकते हैं और एम्बुलेंस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। जैसे ही आप इस नंबर पर कॉल करेंगे कुछ ही देर में एम्बुलेंस आपके घर होगी और गाय को ले जाएगी। 

कितनी राशि का होगा लाभ?

राज्य सरकार इस योजना के तहत जैविक खेती करने वाले किसान और गौपालन करने वाले किसानों को 900 रुपए प्रतिमाह दे रही है। सरकार के द्वारा इस योजना की पहली किश्त को जारी कर दिया गया है और इस पहली किश्त से कम से कम 22000 किसानों को फायदा हुआ है। किसानों के प्रोत्शाहन को बढ़ाने के लिए सरकार के द्वारा लिया गया ये कदम काफी लाभदायक है। 

कहाँ करें पंजीकरण?

जो भी किसान इस योजना का लाभ उठाना चाहता है और 900 रुपए की धन राशि प्राप्त करना चाहता है उसे सरकार की आदिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद को पंजीकृत करवाना होगा उसके बाद ही इस योजना का लाभ वो किसान ले सकता है।

ये भी पढ़ें: पशुपालकों के लिए खुशखबरी अब सरकार देगी 3 लाख रूपए, जानिए कैसे उठाएं लाभ

क्यों बढ़ रही है गोबर की मांग?

दरअसल राज्य सरकार किसानों से गाय का गोबर खरीदना चाहती है जिससे कि वह प्रदेश में कई सारे गोवेर्धन सयंत्र बना सके। कई सारे गोवेर्धन सयंत्र होने की वजह से इससे सीएनजी गैस का प्रोडक्शन होगा ऐसे में अगर इस योजना का लाभ किसान भाई उठाते हैं तो तो उन्हें काफी ज्यादा मात्रा में मुनाफा होगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी।

योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को जैविक खेती करने के लिए जागरूक करना है और उनका प्रोत्शाहन बढ़ाना है। जैसा की हम सभी जानते हैं जैविक खेती के अनेक फायदे हैं। इससे उत्पादन के साथ साथ लोगों को बीमारियां भी कम होती है और सेहत के लिए काफी लाभदायक है।

इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार किसानों को रासायनिक खेती को रोकने के लिए और जैविक खेती की शुरुवात करने के लिए जागरूक कर रही है। इससे मिट्टी तो उपजाऊ बनेगी ही साथ ही लोगों की सेहत भी अच्छी रहेगी। 

जैसा की हमने इस आर्टिकल में आपको बताया कि कैसे आप रासायनिक खेती को छोड़ जैविक खेती कर सकते हैं और सरकार के द्वारा चलायी गई योजना का लाभ उठा सकते हैं अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो और ऐसी की खेतीबाड़ी, ट्रेक्टर या उससे जुडी हुई कोई भी जानकारी चाहिए तो आप ट्रॅक्टरबर्ड वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad