Javik kheti Portal 2023 - जैविक खेती पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें और इसके क्या लाभ हैं?

By : Tractorbird News Published on : 09-Oct-2023
Javik

जैसा की आप जानते हैं आज कल जैविक खेती पर बहुत जोर दिया जा रहा है। सरकार भी जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार भी विभिन्न प्रकार के प्रयास कर रही है जिसके माध्यम से जैविक खेती को बढ़ावा प्राप्त हो सके। भारत सरकार द्वारा हाल ही में जैविक खेती पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से जैविक खेती करने वाले किसानों को अपने उत्पाद बेचने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। 

किसानों को अपने उत्पाद बेचने में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसकी परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने ये नया पोर्टल लांच किया है जिससे की किसान आसानी से उचित दामों पर बेच कर मुनाफा कमा सकता है। हमारे इस लेख के माध्यम से आप Jaivik Kheti Portal 2023 पर आवेदन करने से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Jaivik Kheti Portal 2023 क्या है? 

भारत सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जैविक खेती पोर्टल लांच किया गया है। सरकार इस पोर्टल के माध्यम से जैविक खेती को विश्व स्तर पर बढ़ावा देना चाहती है। Jaivik Kheti Portal 2023 के माध्यम से जैविक किसानों को अपने उत्पाद बेचने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को जैविक खेती के लाभ के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी। 

इस पोर्टल पर किसान के लिए जैविक खेती से जुड़ा ज्ञान भंडार अनुभाग में केस स्टडी, वीडियो और सर्वोत्तम कृषि पद्धति, सफलता की कहानियां और जैविक खेती से संबंधित अन्य सामग्री भी उपलब्ध है। इस पोर्टल के माध्यम से अनाज, दाल, फल और सब्जियां भी खरीदी जा सकती हैं। इस पोर्टल के माध्यम से किसान सीधे खरीदार को अपनी फसल बेच सकेंगे।

जैविक खेती पोर्टल के स्टेकहोल्डर कौन होंगे ?

  • क्षेत्रीय परिषद
  • व्यक्तिगत किसान
  • स्थानीय समूह
  • सरकारी एजेंसी
  • इनपुट आपूर्तिकर्ताओं
  • स्थानीय समूह

ये भी पढ़ें : हरियाणा स्प्रेयर मशीन सब्सिडी योजना 2023 - ऑनलाइन आवेदन, लाभ, पात्रता

Jaivik Kheti Portal 2023 के key Highlights

इस योजना का नाम जैविक खेती पोर्टल है। ये योजना भारत सरकार द्वारा लांच की गयी है। इस योजना का लाभ भारत के सभी किसान ले सकते हैं। इस योजना का उदेश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://www.jaivikkheti.in/ पर जाना होगा। 

जैविक खेती पोर्टल का उद्देश्य 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना है। इस पोर्टल के माध्यम से जैविक किसान अपनी फसल को ऑनलाइन बेच सकेंगे।

जैविक खेती पोर्टल के लाभ तथा विशेषताएं

  • भारत सरकार द्वारा जैविक खेती पोर्टल लांच किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से विश्व स्तर पर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • Jaivik Kheti Portal 2023 के माध्यम से जैविक किसानों को अपने उत्पाद बेचने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से जैविक खेती के लाभ से संबंधित जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
  • इस पोर्टल पर ज्ञान भंडार अनुभाग में केस स्टडी, वीडियो और सर्वोत्तम कृषि पद्धति, सफलता की कहानियां और जैविक खेती से संबंधित अन्य सामग्री भी शामिल हैं।
  • इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से अनाज, दाल, फल और सब्जियां भी खरीदी जा सकती हैं।
  • खरीदारों द्वारा बहुत कम कीमतों पर जैविक उत्पाद इस पोर्टल के माध्यम से खरीदे जा सकते हैं।
  • इन उत्पादों को खरीदार के घर पर डिलीवर किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से किसान सीधे खरीदार को अपनी फसल बेच सकेंगे।

जैविक खेती पोर्टल स्टैटिसटिक्स

रजिस्टर्ड फार्मर्स - 577658

लोकल ग्रुप्स - 17425

इनपुट सप्लायर्स - 89

बायर   - 7995

प्रोडक्ट  -133372 

ये भी पढ़ें : जैविक खेती करने वाले किसानों को मिलेंगे हर माह 900 रुपए जल्द करें आवेदन

जैविक खेती पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

  • इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको जैविक खेती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। 
  • होम पेज पर आने के बाद आपको बयार के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके पश्चात आपको बायर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल आएगा। 
  • इस पेज पर आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सबमिट कर विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप बायर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

जैविक खेती पोर्टल पर सेलर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया 

  •  सबसे पहले आपको Jaivik Kheti Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको सेलर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको सेलर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर निम्नलिखित ऑप्शन खुलकर आएंगे।
  1. इंडिविजुअल फार्मर
  2. लोकल ग्रुप
  3. एग्रीगेटर/प्रोसेसर
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • अब आपको इस पेज पर सभी पूछी गई जानकारी जैसे कि अथॉरिटी, मेंबर कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर, एग्रीगेटर कोड आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप जैविक खेती पोर्टल पर सेलर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad