Marigold Subsidy : गेंदे के फूलों की खेती पर देगी सरकार बंपर सब्सिडी

By : Tractorbird News Published on : 12-Sep-2023
Marigold

सरकार किसानों को फूलों की खेती (Flower farming) करने के लिए भी प्रोत्साहित करती है, जिससे उनकी आय बढ़ जाएगी। किसान फूलों की खेती करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं। शादी पार्टियों के सीजन में फूलों की माला और गुलदस्तों की मांग बढ़ जाती है। इसके अलावा लोग त्योहारों, पर्वों और अन्य उत्सवों पर इन्हें खरीदते हैं।

यदि किसान फूलों की खेती (Flower farming) भी करें तो बहुत लाभ मिल सकता है। खास बात यह है कि सरकार फूलों की खेती के लिए सब्सिडी देती है। इस कड़ी में, सरकार गेंदे (Marigold) की खेती करने वाले किसानों को 28,000 रुपए की सब्सिडी देती है। किसान जो इच्छुक हैं, इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

किसानों को फूलों की खेती पर सरकार अक्सर सब्सिडी देती है। लेकिन अब राज्य सरकार किसानों को विशेष तौर पर गेंदे की खेती के लिए 70 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। राज्य सरकार ने गेंदे की खेती (Marigold) की लागत प्रति हैक्टेयर 40,000 रुपए निर्धारित की है। इस पर किसानों को 70% अनुदान मिल रहा है। किसानों को 24,000 रुपए प्रति हैक्टेयर गेंदे की खेती पर अनुदान मिलेगा।

ये भी पढ़ें : चायपत्ती ढुलाई के लिए गाड़ी लेने पर किसानों को मिलेगी बंपर सब्सिडी

गेंदे की खेती से कितना लाभ हो सकता है?

गेंदों की खेती करने वाले लोगों का कहना है कि गेंदे के फूल को सर्दी, गर्मी और बरसात के हर समय लगाया जा सकता है। यदि किसान गेंदे की हाईब्रिड किस्म (hybrid variety of marigold) के बीजों से इसकी खेती करता है, तो प्रति एकड़ खेती का खर्च लगभग 30 से 35 हजार रुपए होता है। 

गेंदा का खेत साल में तीन बार फूलों की पैदावार दे सकता है अगर किसान उसे लगाता है। वहीं स्थानीय बाजार में गेंदा फूल की बहुत मांग है।

मंदिरों में पूजा-पाठ और अनुष्ठान आदि करने के लिए इसकी बहुत आवश्यकता होती है। वहीं उत्सवों और त्योहारों में इसकी मांग रहती है। यही कारण है कि गेंदा फूल की खेती से किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। 

सीजन में गेंदा 70 रुपए प्रति किलो तक खरीदा जाता है। आधा एकड़ में भी गेंदे की खेती करने वाले किसान एक सप्ताह में एक क्विंटल से लेकर डेढ क्विंटल फूल प्राप्त कर सकते हैं, जिससे छह महीने में किसान को एक से डेढ़ लाख रुपए की कमाई हो सकती है।

गेंदे की खेती पर सब्सिडी के लिए कहाँ करें आवेदन?

राज्य के किसान को बागवानी विकास मिशन योजना बिहार के तहत गेंदे की खेती पर सब्सिडी के लिए आवेदन करना होगा। इस योजना में केवल बिहार राज्य के किसान आवेदन कर सकते हैं। किसानों को horticulture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। सरकार इसके बाद योग्य लाभार्थियों को सब्सिडी देगी। 

ये भी पढ़ें : मत्स्यपालन के लिए आर्टिफिशियल पौंड बनाने के लिए सरकार दे रहीं सब्सिडी

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 

किसानों को गेंदे की खेती करने के लिए बिहार सरकार की हार्टिक्लचर वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसान एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत इसमें आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है: 

  • इस योजना के तहत आप Horticulture.bihar.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन सकते हैं।
  • यहां आपको होम पेज पर योजना का विकल्प चुनाना होगा। इसमें एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद गेंदा फूल पर सब्सिडी का विकल्प चुनना होगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फार्म खुल जाएगा।
  • इस फार्म को ध्यानपूर्वक भरना चाहिए, इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही से भरनी चाहिए।
  • पूर्ण विवरण भरने के बाद आपको आवेदन सबमिट करना होगा।
  • इस तरह आप गेंदे की खेती पर सब्सिडी का लाभ ले सकेंगे।

आवेदन के लिए दस्तावेज 

  • आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
  • किसान की जमीन के कागजात
  • किसान का निवास प्रमाण-पत्र
  • किसान का बैंक खाता विवरण, इसके लिए पासबुक की कॉपी
  • आवेदक का मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
  • खेत की मिट्‌टी व पानी की जांच रिपोर्ट
  • किसान का शपथ पत्र आदि। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad