अब किसान अपने आप दर्ज कर सकते है फसल की गिरदावरी

By : Tractorbird News Published on : 14-Mar-2024
अब

अब किसान एमपी किसान एप के माध्यम से मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार में अपनी फसल की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। फसल हानि, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, भावांतर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण में इस जानकारी का उपयोग किया जाएगा। किसान की जानकारी को पटवारी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से परीक्षण किया जाएगा।

गिरदावरी कैसे दर्ज की जा सकती है? 

मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार में किसानों को यह सुविधा दी गई है कि वे एमपीकिसान एप पर अपने खेत से ही फसल की जानकारी दर्ज कर अपने आप को रजिस्टर कर सकें। इस ऐप को Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। किसान एप पर लॉगिन कर अपने खेत को जोड़ने के लिए फसल स्व-घोषणा, दावा आपत्ति आप्शन पर क्लिक करें। 

खाता जोड़ने के लिए प्लस ऑप्शन पर क्लिक करके जिला, तहसील, ग्राम या खसरा आदि का चयन करके एक या अधिक खातों को जोड़ा जा सकता है। एप में खाता जोड़ने के बाद खाते की पूरी सूचना उपलब्ध होगी।

AI जानकारी उपलब्ध खसरा पर क्लिक करेगा। किसान सहमत होने पर एक क्लिक से जानकारी दर्ज की जाएगी। भविष्य की फसल की जानकारी से असहमत होने पर खेत में बोई गई फसल की पूरी जानकारी लाइव फोटो के साथ दर्ज की जा सकती है।


Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad