पूसा मेला: कृषि मंत्री चौहान ने किसानों को दीं कई सौगातें

By : Tractorbird News Published on : 24-Feb-2025
पूसा

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ICAR की तरफ से किसानों के हित में पूसा कृषि विज्ञान मेला का आयोजन कराती है। 

इस बार 22 से 24 फरवरी को यह मेला आयोजित हो रहा है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 22 फरवरी को इस पूसा किसान मेला का उद्घाटन किया और देशभर के किसानों के लिए कई नई सौगातें भी दी। 

मेले का प्रमुख आकर्षण क्या रहा ?

  • पूसा कृषि विज्ञान मेले का मुख्य आकर्षण IARI द्वारा विकसित अत्याधुनिक किस्मों और प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन रहा। 
  • प्रदर्शनियों में IARI, ICAR संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों, KVK, FPO, उद्यमियों, स्टार्ट-अप और सार्वजनिक और निजी दोनों कंपनियों की नवीन तकनीकों, उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित किया गया।

ये भी पढ़ें: पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025 - किसानों को मिलेंगे उन्नत किस्मों के बीज

  • पूसा मेला के इस कार्यक्रम में जलवायु-अनुकूल कृषि, फसल विविधीकरण, डिजिटल कृषि, युवा और महिला उद्यमिता, कृषि विपणन, किसान संगठन और किसानों द्वारा नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित तकनीकी सत्र और किसान-वैज्ञानिक बातचीत की पेशकश की गई। 
  • उपस्थित लोग महत्वपूर्ण किस्मों के पूसा बीज खरीद सके और मौके पर ही कृषि संबंधी सलाह भी हांसिल की।

कृषि मंत्री चौहान ने दी किसानों को कई नई सौगातें 

भारत के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की निम्नलिखित घोषणाएं 

  • किसान और वैज्ञानिकों के बीच में सीधा संवाद स्थापित करने के लिए ICAR की तरफ से आधुनिक किसान चौपाल का प्रसारण किया जाएगा। 
  • किसानों की उपज को खेत से मंडी तक पहुँचाने के लिए खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। 
  • कृषि वैज्ञानिक और कृषि से संबंधित अधिकारियों को किसान के खेतों तक पहुँचने के निर्देश। 

निष्कर्ष -

पूसा किसान मेला किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित हुआ। किसानों को विभिन्न प्रकार की कृषि तकनीक, उपकरण और कई नवीन उन्नत किस्म के बीजों के बारे में फायदेमंद जानकारी मिली।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts