गाय की सिरोही नस्ल का पालन करके होगा अच्छा मुनाफा

By : Tractorbird News Published on : 04-Sep-2023
गाय

सिरोही नस्ल की गाय का घी सबसे अच्छा होता है, आज कल सिरोही नस्ल का घी बाजार में बहुत लोकप्रिय है। इस नस्ल की गाय का घी और दूध सबसे उत्तम माना जाता है। गुजरात राज्य की गाय सिरोही मानी जाती है। यह भारतीय मवेशियों की सबसे शुद्ध नस्ल है। यह नस्ल मुख्य रूप से गुजरात और राजस्थान में पाई जाती है। यह गाय सबसे अधिक दूध देती है। यह गाय सामान्य गायों की तुलना में 2 से 3 वर्ष अधिक जीवित रहती है यानी की 18 से 20 वर्ष। 

यदि दूध उत्पादन क्षमता की बात की जाए तो सिरोही गाय प्रति दिन दस से बारह लीटर दूध देती है। NDB के अनुसार, सिरोही नस्ल की गाय प्रति ब्यान्त 1647 लीटर दूध दे सकती है।

सिरोही गाय की विशेषताएं

  • सिरोही गाय का वजन 250 से 300 किलोग्राम तक होता है, जो अन्य गायों की तुलना में भारी होती है। इस प्रजाति के बैल 350 से 400 किलोग्राम के बीच होते हैं।
  • इस गायों की औसत ऊंचाई 120 से 125 सेमी होती है। वहीं बैलों की ऊंचाई 130-135 सेमी होती है।
  • यहाँ की गायें साहीवाल, राठी और गिर जैसे अच्छे प्रकार की हैं। यह घी दोगुने मूल्य पर बिकता है।
  • इस नस्ल का नामकरण भौगोलिक आधार पर हुआ है। स्थानीय लोग इसे अरावली पर्वतों की चोटियों पर नार कहते हैं। इसका स्वभाव अस्थिर है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad