खुशखबरी: अब मिलेगी धान पर 80 प्रतिशत सब्सिडी यहाँ करें आवेदन

By : Tractorbird News Published on : 25-Apr-2023
खुशखबरी:

भारत की सरकार किसानों के लिए कोई न कोई खुशखबरी लाती रहती है क्योंकि भारत देश की आधी से ज्यादा जनसँख्या खेती से जुडी हुई है और बहुत बड़े स्तर पर यहाँ खेती की जाती है। इसी वजह से सरकार देश के किसानों के लिए सब्सिडी लाती रहती है। 

जैसा की हम जानते हैं दो महीने बाद मानसून आ जायेगा और मानसून आने के बाद किसान खरीफ की फसलों की तैयारी करने लगेंगे। इस बारिश वाले मौसम में सबसे ज्यादा धान की फसल की खेती की जाती है।  ऐसे में अगर कोई किसान धान की खेती करना चाहता है तो उसे बहुत लाभ होगा क्योंकि ये मानसून सीजन धान की खेती के लिए बहुत अच्छा होता है। 

राज्य सरकार धान के बीज खरीदने पर किसानों को सब्सिडी दे रही है अगर किसान भाई इस सब्सिडी का फायदा लेना चाहते हैं तो कृषि विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम बात कर रहे हैं बिहार के मधेपुरा जिले के बारे में जहाँ बिहार की राज्य सरकार किसानों को धान का बीज खरीदने पर 80 प्रतिशत की सब्सिडी दे रहे हैं। 

बिहार का कृषि विभाग धान के रकबे को बढ़ाने के लिए ऐसा कदम उठा रहे हैं ताकि किसान ज्यादा से ज्यादा धान खरीदें और मुनाफा कमाएं। कृषि विभाग किसान भाइयों को धान की खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं।  कृषि विभाग को ऐसा लगता है कि सरकार का ये कदम किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा। कृषि विभाग का ऐसा अनुमान है कि कम से कम जिले में 80 हज़ार हेक्टेयर में धान की खेती को किया जा सकता है। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि 

राजन बालन जो की कृषि जिला अधिकारी हैं उनका कहना है की अगर किसी भी किसान को इस अनुदान का फायदा लेना है तो उसे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस अनुदान को पाने के लिए 30 मई तक आवेदन करना होगा। 

ये भी पढ़ें: ग्वार की खेती कैसे की जाती है जाने सम्पूर्ण जानकारी

इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया जायेगा और सरकार 15 मई से ही पंजीकृत किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर धान के बीज को वितरित करेगी। इसी के साथ ही कृषि विभाग जिले के अंदर धान की खेती को लेकर और भी कई प्रोग्राम कर रही है। 

किस धान के बीज पर मिल रही है 80 प्रतिशत की सब्सिडी?

आपको बता दें कि ये सब्सिडी कृषि विभाग मुख्यमंत्री तीव्र बीज उत्थान योजना के तहत धान के बीज पर 80 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है। वहीँ अगर हम दूसरे धान के बीज वितरण की बात करें तो प्रमाणित बीज वितरण योजना के तहत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ होगा। 

जैसा की हमें पता है बिहार राज्य के मधेपुरा जिले में सबसे ज्यादा संकर धान की खेती को किया जाता है और सबसे ज्यादा लाभ भी इस खेती को करने वाले किसनों को मिल रहा है। इस संकर धान की खेती करने पर बिहार की सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। 

धान की खेती में दर्ज की गयी गिरावट 

जैसा की हमें पता है बिहार में सबसे ज्यादा धान की खेती को किया जाता है लेकिन पिछले साल बारिश की वजह से धान की फसलों में 4.32 लाख हेक्टेयर की गिरावट आयी थी जिस वजह से इस साल बिहार की सरकार ने धान के रकबे को बढ़ाने के लिए सब्सिडी का एलान किया है। 

ये भी पढ़ें: गन्ने की खेती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

आज हमने इस आर्टिकल में आपको बताया की बिहार कि राज्य सरकार धान की खेती करने पर 80 प्रतिशत का अनुदान दे रही है हमें आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी और इसी के साथ अगर आपको ट्रैक्टर या ट्रैक्टर से जुडी हुई कोई भी जानकारी चाहिए तो आप हमारी वेबसाइट TractorBird के साथ बने रहे।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad