जानिये कैसे कमाती है ललिता 25 लाख रुपए सालाना

By : Tractorbird News Published on : 13-Mar-2023
जानिये

आज हम TractorBird के इस आर्टिकल में बात करने वाले हैं भारत की एक ऐसी महिला के बारे में जिन्होंने कई अवार्ड्स अपने नाम किये हैं। जैसा की हमें पता है हमारे देश में खेती सबसे ज्यादा मात्रा में की जाती है जिसे महिलाएं भी करती है। हम इस आर्टिकल में बात करने वाले हैं एक ऐसी ही महिला के बारे में जिन्होंने खेती करके कई सारे अवार्ड्स अपने नाम किये है।  

हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के रहने वाली ललिता मुकाती के बारे में जो पिछले 10 सालों से ऑर्गेनिक खेती कर रही हैं। वह पूरे भारत देश की महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गयी हैं। ललिता मुकाती ने BA तक की पढाई की है और वो घरेलु काम किया करती थी अब वह पति के साथ खेती भी करती हैं। पहले उन्होंने रासायनिक खेती की लेकिन उन्होंने देखा की लोग बहुत ज्यादा बीमार पढ़ रहे हैं तो उन्होंने आर्गेनिक खेती करने का सोचा। 

ललिता मुकाती ने आर्गेनिक खेती में सबसे पहले ज्वार और मूंगफली की खेती की। ललिता ने कई और प्रकार की खेती भी की इनसे उनका प्रोत्साहन और मेहनत बढ़ती गयी। अपनी मेहनत और लगन से आज अन्य प्रकार की खेती भी कर रही है जैसे की (आम, सीताफल, नींबू, आंवला, चीकू, गेहूं और डॉलर चना)। तरह तरह की खेती करने से उन्हें काफी अनुभव हो गया है। 

उपलब्धियां 

  • साल 2018 में दिल्ली में आईसीआर (भारतीय राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र) कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा हलदर अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
  • 2019 में पूसा अनुसंधान दिल्ली के कृषि मेले में इनोवेटिव फार्मर के रूप में भी अवार्ड मिला।  
  • साल 2019 में ही ग्वालियर में राज माता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। 

ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट समर्थित निंजाकार्ट ने किसानों तक ड्रोन तकनीक लाने के लिए गरुड़ एयरोस्पेस के साथ साझेदारी की

बच्चे भी ले रहे हैं खेती में रुझान 

ललिता कुमाती ने बताया की उनके पास अलग अलग स्थानों से सीखने के लिए बुजुर्ग और बच्चे आते हैं।  अलग - अलग छेत्र से बच्चे आर्गेनिक खेती को समझने के लिए ललिता के पास आते हैं साथ ही कृषक और NGO से जुड़े लोग भी जैविक खेती में दिलचस्पी रखतें और जानकारी हांसिल करते हैं। 

परिवार की तरफ से मिला भरपूर समर्थन 

जब ललिता के बच्चे बड़े हुए तो उनके परिवार ने उन्हें बहुत प्रोत्साहित किया और परिवार ने उनका इस काम में पूरा स्पोर्ट किया। उनके ससुर अम्बाराम मुकाती और पति सुरेश चंद ने उनका भरपूर साथ दिया परिवार की वजह से ही आज वह इस मुकाम पर हैं। ललिता अपने खेत में 7 जैविक खाद का निर्माण करती हैं। इन खाद के निर्माण के लिए उन्होंने अलग - अलग यूनिट बना रखी है 

रासायनिक और जैविक खेती में अंतर 

अंतर
रासायनिक खेतीजैविक खेती
खर्च
30 हज़ार प्रति एकड़5 हज़ार प्रति एकड़
कमाई
जैविक खेती से 20 प्रतिशत कामरसायनकी खेती से 20 प्रतिशत ज्यादा
बिक्री
इसकी बिक्री कम होती हैइसकी बिक्री बहुत ज्यादा होती है

ललिता ने बताया कि जैविक खेती करने से उनकी आय 20 से 25 लाख हो गयी है और इस खेती से किसी को बीमारी भी नहीं होती साथ ही ज़रूरी पोषक तत्व भी शरीर को मिलते हैं। 

आज हमने TractorBird की पोस्ट में एक ऐसी महिला के बारे में जाना जिन्होंने खेती के दम पर बहुत कुछ हासिल किया। अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप हमारी वेबसाइट TractorBird को विजिट कर सकते हैं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट के साथ बने रहे। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad