MAHINDRA Round Baler - महिंद्रा धरती मित्र Round Baler, आता है एडवांस तकनीक के साथ

By : Tractorbird News Published on : 08-Oct-2024
MAHINDRA

आज के दिन पराली किसानों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गयी है। धान की कटाई के बाद किसानों के लिए पराली प्रबंधन सबसे बड़ा कार्य बन जाता है, क्योंकि धान की कटाई के बाद किसानों के पास गेहूं की बुवाई के लिए कम समय रहता है। 

कम समय होने से किसानों के पास पराली को आग लगाने के आलावा कोई चारा नहीं बचता है। किसानों की इसी चिंता को दूर करने के लिए महिंद्रा कंपनी ने धरती मित्र राउंड बेलर को बनाया है। 

इस उपकरण का इस्तेमाल करके किसान आसानी से धान की पराली का प्रबंधन कर सकते हैं। 

इस लेख में हम आपको इस महिंद्रा Dharti Mitra Round Baler के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

Dharti Mitra Round Baler

  • महिंद्रा के अभिनव धरती मित्र राउंड बेलर्स धान की पराली के प्रबंधन के लिए तैयार किया गया है। 
  • राउंड बेलर का इस्तेमाल धान की पुआल के गट्ठे बनाने के लिए किया जाता है। 
  • विशेष रूप से कुशल खेती के लिए तैयार किए गए, यह ट्रैक्टर-संचालित बेलर आसानी से कटे हुए पुआल को समान रूप से गोल गांठों में बदल देता है।

धरती मित्र राउंड बेलर के फीचर्स

  • महिंद्रा एबी 1050 राउंड बेलर 1050 mm की पराली की बेल बनाता है। 
  • इन बेल का व्यास 610 mm होता है। धरती मित्र राउंड बेलर 18-25 किलोग्राम की बेल बनाता है, महिंद्रा का ये बेलर सुतली से इन बेलों की बाइंडिंग करता है।
  • धरती मित्र राउंड बेलर की पिकअप चौड़ाई 1175 mm दी गयी है। बेल चैंबर की चौड़ाई (मिमी) 1050 mm की दी गयी है, साथ ही इसकी बेल बनाने की क्षमता 50-60 bales प्रति हेक्टेयर है। 
  • इस उपकरण को चलाने के लिए 50-60 एचपी वाले ट्रेक्टर की आवश्यकता होती है। इस बेलर का कुल वजन 610 किलोग्राम है। 
  • हिचिंग पॉइंट्स की बात करे तो इसमें कैट-II 3 प्वाइंट लिंकेज का हाइड्रोलिक्स सिस्टम दिया गया है। 
  • धरती मित्र राउंड बेलर की कुल लंबाई 1740 mm , चौड़ाई 1450 मम, और हाइट 1250 mm का दिया गया है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad