पंजाब सरकार किसानों के साथ सीधे तौर पर बातचीत करके निकालेगी योजना

By : Tractorbird News Published on : 05-Jan-2023
पंजाब

पंजाब सरकार की किसानों के लिए बड़ी चर्चा। पंजाब सरकार किसानों (Farmers) की आय बढ़ाने के लिए एक योजना तैयार कर रही है। 

इस योजना के बारे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा है कि किसानों (Farmers) की आय बढ़ाने और कृषि (Agriculture) तकनिकी अपनाने से पहले सरकार उनसे विचार विमर्श करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में आगामी खरीफ सीजन की फसलों और बीज संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए कृषि अफसरों और पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के अफसरों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया है और कहा की वे किसनों की आय बढ़ाना चहाते है।  

फसलीय विभिन्नता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने क्या विचार रखे

चंडीगढ़ पंजाब सचिवालय में  मुख्यमंत्री ने फसल विभिन्नता पर जोर डालते हुए पंजाब सिविल सचिवालय में मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषि (Agriculture) को लाभदायक धंधा बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस मनोरथ के लिए किसानों (Farmers) की आय बढ़ाने पर और ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि इसको यकीनी बनाने के लिए राज्य में फसलीय विभिन्नता पर focus रहेगा। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य सरकार किसानों के साथ सीधे तौर पर बातचीत करके सलाह-परामर्श करेगी| उन्होंने कहा कि आगामी फसल (Crops) की बुआई से पहले किसानों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा| भगवंत मान ने पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को कहा कि ‘वह किसानों तक सीधी पहुंच करके उनके साथ बातचीत करें और इस संबंध में सुझाव हासिल करें|

ये भी पढ़ें: सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई गयी मुख्य योजनाएँ

किसानों की भलाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कृषि यूनिवर्सिटी की टीमों को जमीनी स्तर पर किसानों के साथ सीधे तौर पर मिलना चाहिए और फसली चक्र के बारे उनकी राय लेनी चाहिए कि किस समय वो कौन सी फसल, लगाते है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट कहा कि पंजाब में अब खेती संबंधी कोई भी नयी नीति किसानों और अन्य संबंधित पक्षों से सलाह-मशवरा करके लागू की जाएगी। 

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। इस मौके पर कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद, पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डॉ. एसएस गोसल, वित्त कमिश्नर विकास-कम-सचिव कृषि राहुल तिवारी और डायरेक्टर कृषि डॉ गुरविन्दर सिंह और अन्य भी उपस्थित थे।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad