रबी के मौसम में उगाई जाने वाली सब्जियां

By : Tractorbird News Published on : 18-Oct-2024
रबी

जैसा की आप जानते हैं कि रबी का मौसम शुरू हो गया है। बहुत सारी ऐसी सब्जियां हैं जिन्हें कम समय सर्दी के मौसम में घर पर उगाया जा सकता है। 

ये सब्जियां थोड़े समय में तैयार हो जाती हैं और इनकी खेती पर खर्च भी कम आता है। यदि आप खेती करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 

यहां हम कुछ सब्जियों के बारे में बताएंगे जो जल्दी उगती हैं और जिन्हें कम समय में उगाया जा सकता है। 

इन सब्जियों को अंकुरण के बाद केवल 3 से 8 सप्ताह के भीतर तैयार किया जा सकता है। 

ये सब्जियां घर के बगीचे या गमले में भी उगाई जा सकती हैं, और किसान इन्हें उगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

सर्दी के मौसम में उगाई जाने वाली सब्जियां 

  • सर्दी के मौसम में कई प्रकार कि सब्जयों को उगाया जाता हैं जो कि पोषण से भरपूर होती हैं। 
  • सर्दी के मौसम में इन सब्जियों को खा कर स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। इन सब्जियां में शामिल हैं - पालक, धनिया, मूली और मेथी आदि। 

ये भी पढ़ें: Rabi Crops MSP 2025–26: सरकार ने रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाया

ये सभी हरी सब्जियां हैं इनसे जुडी सम्पूर्ण जानकारी निम्नलिखित हैं: 

पालक 

  • पालक एक ऐसी सब्जी है जो बहुत ही कम समय में तैयार हो जाती है। इसकी फसल 3 से 4 सप्ताह में तैयार हो जाती है। 
  • पालक आयरन, विटामिन ए और सी का अच्छा स्रोत है। यह पूरे भारत में उगाई जाती है और इसकी बाजार में काफी मांग है।

धनिया 

  • धनिया भी 3 से 4 सप्ताह के भीतर तैयार हो जाता है। इसे आप गमले में भी उगा सकते हैं। 
  • इसकी बिजाई के लिए फरवरी से मार्च का समय सबसे अच्छा माना जाता है, और इसके लिए बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। नियमित सिंचाई इसकी फसल के लिए जरूरी है।

मूली 

  • मूली भी उन सब्जियों में से एक है जो 3 से 4 हफ्ते के भीतर तैयार हो जाती है। 
  • इसका उपयोग सलाद के रूप में पूरे भारत में किया जाता है और होटल उद्योग में भी इसकी काफी मांग रहती है। इसकी रोपाई में लागत भी कम आती है।

मेथी 

  • मेथी की फसल 4 से 5 सप्ताह में तैयार हो जाती है। इसे सर्दियों में बहुत पसंद किया जाता है। 
  • मेथी विटामिन ए, सी, और के का अच्छा स्रोत है, और इसका उपयोग सब्जी, साग और मसाले के रूप में किया जाता है। 
  • मेथी की खेती के लिए खेत की अच्छी तैयारी करनी होती है, जिसमें 2-3 बार गहरी जुताई और प्रति हेक्टेयर 15-20 टन गोबर की खाद मिलाई जाती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad