संरक्षित खेती क्या है? (What is Protected Farming?)

By : Tractorbird News Published on : 15-Dec-2023
संरक्षित

संरक्षित खेती (protected agriculture) में पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस आदि में पौधों के अनुकूल वातावरण तैयार करके फसलों की खेती की जाती है। संरक्षित खेती (protected agriculture) में विपरीत मौसम जैसे पाला, कोहरा, ओला, वर्षा, ठंडी एवं गर्म हवाओं से पौधों का बचाव होता है। 

खरपतवारों की रोकथाम के लिए भूमि की सतह पर धान की पुआल से मल्चिंग की जाती है। इससे पौधों का भी बचाव होता है। संरक्षित खेती (protected agriculture) नई तकनीक की खेती है। फसलों और आवश्यकता के अनुसार यह कई प्रकार से की जाती है। जैसे की -

  • पॉलीहाउस में खेती 
  • कीट अवरोधी नेटहाउस खेती
  • छायादार नेटहाउस खेती
  • प्लॉस्टिक लो टनल खेती
  • प्लॉस्टिक हाई टनल खेती
  • प्लॉस्टिक मल्चिंग खेती 

संरक्षित खेती करने के क्या फायदे हैं ?

  • फसलों में रोग एवं कीटों का प्रकोप कम हो जाता है।
  • जंगली जानवर एवं अन्य पशुओं से फसलों की रक्षा होती है।
  • वातावरण को नियंत्रण करके सभी मौसम में सब्जियों की खेती की जा सकती है।
  • सिंचाई के समय पानी की बचत होती है।
  • संरक्षित खेती से फसलों की पैदावार में वृद्धि होती है।
  • उच्च गुणवत्ता की फसल प्राप्त होती है।
  • फूलों एवं सब्जियों की नर्सरी तैयार करके पौधों की बिक्री भी कर सकते हैं।
  • बाजार मांग एवं अपनी पसंद के अनुसार सब्जियों एवं फसलों का चयन कर सकते हैं।



Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad