यूकेलिप्टस के पेड़ (eucalyptus plant) की खेती से किसानों को मिलेगा अच्छा मुनाफा

By : Tractorbird News Published on : 15-May-2024
यूकेलिप्टस

यूकेलिप्टस की लकड़ी (eucalyptus tree) बाजार में बहुत ज्यादा महंगी बिकती है। इसकी खेती से एक बार में ही करोड़ों रुपए की कमाई की जा सकती है। 

आइए जानते हैं, यूकेलिप्टिस पेड़ की खेती की व्यवसायिक योजना क्या है ?

भारत में किसान अब पारंपरिक खेती की अपेक्षा विभिन्न फसलों से भी खूब मुनाफा कमा रहे हैं। कई ऐसे पेड़ हैं, जिनकी खेती करके कृषकों को करोड़ों का लाभ प्राप्त हो रहा है। 

यूकेलिप्टिस (eucalyptus plant ) इनमें से एक पेड़ है, जिसे नीलगिरी और सफेदा के नाम से भी जाना जाता है।

ये भी पढ़ें: Pipal ka ped: पीपल के पेड़ से जुड़ी सम्पूर्ण बातें

यूकेलिप्टस की खेती कैसे करें ?

  • यूकेलिप्टस (eucalyptus) ऑस्ट्रेलिया की प्रजाति का पेड़ है। भारत के उत्तर प्रदेश में इसकी सबसे ज्यादा खेती की जाती है। 
  • यूकेलिप्टस की खेती के लिए 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान उपयुक्त व अनुकूल रहता है। यूकेलिप्टस के लिए दोमट मिट्टी सबसे उचित मानी जाती है। 
  • यूकेलिप्टस के पौधे लगाने के लिए सबसे पहले खेतों को अच्छे से जोत लें।
  • उसके बाद मृदा को सही से एकसार कर लें। भूमि एकसार होने के बाद 5-5 फीट के फासले पर एक फीट चौड़े और एक फीट गहरे गड्ढे बना लें। 
  • इसके बाद तैयार पौधे को उसमें लगा दें। इस दौरान आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है, कि जहां यह पौधे लगाए गए हैं। वहां जल-निकासी की सही व्यवस्था जरूर हो। 

यूकेलिप्टस के पेड़ से करोड़ों की आमदनी

यूकेलिप्टस के पेड़ को पूर्ण रूप से बड़े होने में 8 से 10 वर्ष का समय लग जाता है। 

1 हेक्टेयर भूमि में यूकेलिप्टस के तकरीबन 4000 पेड़ लगाये जा सकते हैं। 

पेड़ों का पूरी तरह विकास होने के बाद इसकी लकड़ी को काटकर बेचने से करोड़ों रुपये मुनाफे के रूप से कमाए जा सकते हैं। 

यूकेलिप्टस की लकड़ी को विशेष तौर पर फर्नीचर के लिए प्लाईवुड हेतु उपयोग किया जाता है। बतादें, कि बाजार में इसकी सदैव काफी माँग रहती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad