लाल भिंडी की खेती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी

By : Tractorbird Published on : 08-May-2025
लाल

भिंडी की सब्जी तो आपने जरूर खाई होगी। कुछ लोग इसे भुजिया के रूप में पसंद करते हैं, तो कुछ भरवां भिंडी बनाकर खाते हैं। आमतौर पर जब भी भिंडी का नाम आता है, तो दिमाग में हरे रंग की भिंडी की ही तस्वीर उभरती है। 

लेकिन क्या आप ने कभी लाल भिंडी के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो अब जानिए इसके बारे में पूरी जानकारी। इन दिनों कई किसान लाल भिंडी की खेती कर रहे हैं और अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं। 

विदेशों में इसकी खेती पहले से ही लोकप्रिय है, लेकिन अब भारत में भी इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में इसे एक अच्छे बिजनेस आइडिया के रूप में देखा जा सकता है। आइए जानते हैं लाल भिंडी की खेती कैसे होती है और यह हरी भिंडी से किस तरह अलग है।

लाल भिंडी के लाभ

  • लाल भिंडी की कीमत जहां हरी भिंडी से अधिक होती है, वहीं इसमें पोषक तत्व भी ज्यादा होते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 
  • लाल भिंडी के सेवन से डायबिटीज और हृदय रोग जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों के कारण बाजार में इसकी मांग अधिक है, जिससे इसकी कीमत भी ज्यादा मिलती है। 
  • लोग इसे तुरंत खरीद लेते हैं। इस फसल में रोग कम लगते हैं, जिससे किसानों को कम कीटनाशकों का इस्तेमाल करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें : काजी नेमू की खेती कैसे करें ?

लाल भिंडी की खेती कैसे करें?

  • लाल भिंडी को रबी और खरीफ, दोनों मौसम में उगाया जा सकता है। हालांकि बीज खरीदते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि वह किस सीजन के लिए उपयुक्त है। 
  • खेत का जल निकास अच्छा होना चाहिए, क्योंकि पानी जमा होने से पौधे खराब हो सकते हैं। यह फसल हरी भिंडी के मुकाबले जल्दी तैयार होती है और लंबे समय तक उत्पादन देती है। 
  • लगभग 45-50 दिनों में इसकी फलियाँ तैयार हो जाती हैं और यह करीब छह महीने तक फल देती रहती है।

भारत में कहां होती है इसकी खेती? 

अभी भारत में लाल भिंडी की खेती सीमित क्षेत्रों में हो रही है, क्योंकि किसान इसकी जानकारी से बहुत अधिक परिचित नहीं हैं। 

लेकिन बढ़ती मांग को देखते हुए अब कई राज्य इस दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में अब लाल भिंडी की खेती हो रही है।

लाल भिंडी की खेती से कितना मुनाफा होता है?

लाल भिंडी का उत्पादन हरी भिंडी के मुकाबले तीन गुना तक ज्यादा होता है। साथ ही वैज्ञानिकों ने इसकी देशी किस्म भी विकसित कर ली है। बाजार में लाल भिंडी की कीमत हरी भिंडी से कई गुना ज्यादा मिलती है। 

इसकी खेती में आने वाली लागत को निकालने के बाद भी किसान डेढ़ से दो गुना अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। कुल मिलाकर, यह खेती किसानों के लिए एक फायदेमंद विकल्प साबित हो सकती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts