मक्का की उन्नत किस्में जिससे किसान ले सकते है अधिक उपज

By : Tractorbird News Published on : 12-May-2024
मक्का

मक्का को अनाज के रूप में, पशुओं के चारा के रूप में, और उद्योगों में उपयोग के रूप में उत्पादित किया जाता है। 

मक्के के दाने को अन्य खाद्य पदार्थों में उपयोग किया जाता है, जैसे कि मक्के का आटा, मक्के की रोटी, कोकोनट्स, मक्के की रोटी, और अन्य खाद्य पदार्थ। 

मक्का की फसल के लिए अच्छी मिट्टी और जलवायु दोनों आवश्यक हैं। मक्की अधिकांश गर्म और अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में अच्छा काम करती है। 

मक्का की खेती की अच्छी उपज पाने के लिए किस्मों का चयन भी बहुत आवश्यक है। 

इसलिए आज हम आपको मक्का की ऐसी किस्मों के बारे में जानकारी देंगे जिन की खेती करके आप अच्छा मुनाफा कमा सकते है। 

मक्के की उन्नत किस्में 

1. डी. 941

  • मक्का की ये किस्म खास कर मध्य और पश्चिम उत्तर प्रदेश,हरियाणा,पंजाब के लिए तैयार की गयी है। 
  • ये एक बहुत ही अच्छी उपज देने वाली किस्म है इसकी बुवाई से अच्छा मुनाफा कमा सकते है। इसकी उपज की बात करे तो इस किस्म से एक हेक्टेयर से 40-45 क्विंटल तक की उपज प्राप्त की जा सकती है। 
  • इसमें कई खास गुण भी है जैसे की यह संकुलित किस्म है इसके दाने नारंगी पेले रंग के होते है। 
  • ये किस्म सिंचित और असिंचित दोनो के लिए उपयुक्त। 80-85 दिन में पाक कर ये किस्म तैयार हो जाती है। 

ये भी पढ़ें: स्वीट कॉर्न की खेती कर आप भी कमा सकते हैं लाखों का मुनाफा

2. पी.आर.ओ. 312

  • इस किस्म को आन्ध प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट, राजस्थान,गुजरात आदि राज्य के लिए तैयार किया गया है। 
  • जिससे की यहां अच्छी उपज पैदा हो सके। ये किस्म 100-110 दिन में पाक कर तैयार होती है। ये मक्का की संकर किस्म है और ये किस्म लंबी अवधि की किस्म है।
  • इस किस्म का दाना पीला नारंगी होता है। मक्का की ये किस्म खास कर सिंचित क्षेत्रो के लिए उपयुक्त। 
  • पी.आर.ओ. 312 किस्म से एक हेक्टेयर से 45-50 क्विंटल तक की उपज प्राप्त की जाती है।

3. वाओ 9639

  • ये मक्का की एक ऐसी किस्म है जिसको भारत में कहीं भी असानी से उगाया जा सकता है। 
  • इस किस्म से अच्छी खासी उपज प्राप्त होती है। 
  • वाओ 9639 मक्का 85-95 दिन में पाक कर तैयार होती है। 
  • इस किस्म को मध्यम अवधि की किस्म भी बोला जाता है। मक्का की ये किस्म सिंचित क्षेत्रो के लिए ही उपयुक्त है। 
  • इससे 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त की जा सकती है। 

4. गंगा 5

  • गंगा 5 मक्का की सबसे शानदार किस्म है। इस किस्म की उपज बहुत ज्यादा है इसके पौधे मजबूत भुट्टा शंकू आकार का होता है तथा दाने पीले होते है। 
  • मक्का की ये किस्म प्रति हेक्टेयर 55-60 उपज देती है। 
  • यह अगेती किस्म है जो ज्यादा उगाई जाती है। 90-95 दिन में ये किस्म पक कर तैयार हो जाती है। 
  • मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश,राजस्थान,हरियाणा आदि राज्यों के लिए ये तैयार की गयी है। 
  • इस किस्म की अनुमोदित सस्य क्रियाओ के साथ असिंचित अवस्था में उगाया जा सकता है जहा वर्षा 30 इंच तक होती है।

5. जवाहर मक्का 216

  • इस किस्म का बीज मध्यम आकार का पीला या नांरगी रंग का होता है। मक्का की ये किस्म रबी और खरीफ दोनो के लिए उपयुक्त है। 
  • जवाहर मक्का 216 मध्यम समय में पकने वाली अच्छी उपज संकरित वाली किस्म है। 
  • मक्का की ये किस्म हेलियोथोस्पोरियम पत्ती धब्बा से सहनशाील। 90-95 दिन में ये किस्म पाक कर तैयार हो जाती है। 
  • मक्का की ये किस्म प्रति हेक्टेयर 50-55 उपज देती है। इस किस्म को खास कर मध्य प्रदेश के लिए बनाया गया है। 

Join TractorBird Whatsapp Group