जून में उत्तर प्रदेश में उगाई जाने वाली प्रमुख धान की किस्में

By : Tractorbird Published on : 09-Jun-2025
जून

किसान साथियों, जून का महीना चल रहा है। किसान अपनी धान की बुवाई के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। भारत के अंदर अधिकांश राज्यों में धान की खेती काफी बड़े पैमाने पर की जाती है। 

इसलिए भारत ना सिर्फ देश बल्कि विश्व में धान उत्पादन में अग्रणीय स्थान रखता है। आज हम बात करेंगे उत्तर प्रदेश के अंदर उगाई जाने वाली धान की विभिन्न प्रकार की किस्मों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में। 

उत्तर प्रदेश में धान की कुछ प्रमुख किस्मों में नरेन्द्र संकर धान-2, पंत संकर धान-1, प्रोएग्रो 6201, प्रोएग्रो 6444, पीएचबी 71, पूसा आरएच 10, नरेन्द्र संकर धान-3, सहयाद्री-4, एच०आर०आई०-157, डी०आर०आर०एच०-3 और यू०एस०-312 किस्म शामिल हैं। 

लेकिन, आगे इस लेख में आज हम बात करेंगे यूपी शक्ति ताज, श्रीराम बायोसीड BH-21, पीबी 1121 किस्म के बारे में।

उत्तर प्रदेश में उगाई जाने वाली लोकप्रिय प्रजातियां कौन-सी हैं ?

उत्तर प्रदेश में निम्नलिखित प्रजातियां उगाई जाती हैं :-

यूपी शक्ति ताज 

  • यूपी शक्ति ताज कम पानी वाले इलाकों के लिए तैयार की गई एक उन्नत किस्म है, जो उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लोकप्रिय हो रही है। 
  • इस किस्म को पककर कटाई के लिए तैयार होने में लगभग 105 से 110 दिन लगते हैं। उपज की बात करें तो यह किस्म प्रति एकड़ 35 से 40 क्विंटल प्रदान कर सकती है। 
  • शक्ति ताज किस्म का दाना पतला और लंबा होता है। साथ ही, यह किस्म बैक्टेरियल लीफ ब्लाइट रोग के प्रति अधिक सहनशील है। 

श्रीराम बायोसीड BH-21

  • श्रीराम बायोसीड जेनेटिक्स (Shriram Bioseed Genetics) ने BH-21 नाम से एक हाईब्रिड धान बीज विकसित किया है। 
  • यह बीज किसानों में लोकप्रिय है और इसकी खासियतों की बात करें तो लंबी और सुगंधित बासमती चावल, अधिक उपज क्षमता और बेहतर दाना क्वालिटी शामिल है।
  • BH-21 धान की किस्म की फसल को पकने में लगभग 110-120 दिन का समय लगता है। इस किस्म के पौधे की ऊंचाई 2.5 से 3 फीट है, जिससे पौधे गिरने से बचते हैं। 
  • इस किस्म के चावल का आकार मध्यम होता है। यह सभी प्रकार के कीटों और रोगों के प्रति अधिक सहनशील प्रजाति है। BH-21 धान की किस्म से तकरीबन 35-40 क्विंटल प्रति एकड़ उपज मिलती है।

ये भी पढ़ें: भारत में उगाई जाने वाली धान की प्रमुख मोटी किस्में

पीबी 1121 

पीबी 1121, पूसा बासमती 1121 चावल की एक प्रसिद्ध किस्म है, जो अपने लंबे, पतले और सुगंधित दानों के लिए जानी जाती है। 

यह बासमती चावल उगाने वाले क्षेत्रों जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोकप्रिय है। 

पीबी 1121 की विशेषताएं

पीबी 1121 की विशेषताएं निम्नलिखित हैं :-

  • पीबी 1121 चावल पकाने के बाद लंबा और पतला रहता है। यह चावल अपनी विशिष्ट सुगंध के लिए जाना जाता है। यह चावल पकाने के बाद अच्छी तरह से खिंचाव करता है। 
  • औसत उपज 4.5 से 5 टन प्रति हेक्टेयर है। यह एक अर्ध-बौना किस्म है, जिसकी ऊंचाई 110-120 सेमी होती है। यह एक जल्दी पकने वाली किस्म है, जिसका बीज से बीज तक पकने का समय 140-145 दिन है। 
  • यह बिरयानी, पुलाव, और अन्य बासमती चावल के व्यंजनों के लिए लोकप्रिय है। यह चावल अपने लंबे दाने और सुगंध के कारण बहुत पसंद किया जाता है। यह एक्सपोर्ट के लिए लोकप्रिय किस्म है और इसकी पौधे की लंबाई भी काफी अच्छी होती है। 

प्रश्नोत्तरी 

प्रश्न : यूपी में उगाई जाने वाली प्रमुख तीन फसलों के नाम क्या हैं ?

उत्तर : यूपी की प्रमुख तीन फसलों में पीबी 1121, यूपी शक्ति ताज और श्रीराम बायोसीड BH-21 शामिल हैं। 

प्रश्न : श्रीराम बायोसीड BH-21 किस्म कितने क्विंटल उपज प्रदान करती है ?

उत्तर : श्रीराम बायोसीड BH-21 किस्म से तकरीबन 35-40 क्विंटल प्रति एकड़ उपज मिलती है।

प्रश्न : यूपी शक्ति ताज कितने समय में पककर कटाई के लिए तैयार हो जाती है ?

उत्तर : यूपी शक्ति ताज किस्म 110 से 120 दिन में पककर तैयार हो जाती है ?

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts