गाय और भैंस में Sex Sorted Semen से पैदा होंगे सिर्फ मादा बच्चे

By : Tractorbird News Published on : 18-Feb-2024
गाय

आज के समय में किसान अपनी आय में वृद्धि करने के लिए पशुपालन भी करते हैं। सरकार भी इसी प्रकार किसानों और पशुपालकों को पैसे देती है। पशुपालन को और भी अधिक बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें भी कई सरकारी कार्यक्रम चलाती हैं। 

सरकार ने सरकारी संस्थानों की मदद से पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान की एक नयी तकनीक, सेक्स स़ाटेर्ड सीमन, शुरू की है ताकि दूध उत्पादन बढ़ाया जा सके। इससे गाय और भैंस केवल बछिया पैदा कर सकते हैं। 

आइए इस लेख में आज मध्य प्रदेश सरकार की पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान की एक नयी तकनीक के बारे में जानते है। 

सेक्स सॉर्टेड सीमन/Sex Sorted Semen क्या होता है? 

सेक्स सॉर्टेड सीमन पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान की नई तकनीक से तैयार किए जाते हैं। सेक्स-सॉर्टिंग वीर्य प्रक्रिया मवेशियों के वीर्य से नर शुक्राणुओं को अलग करती है, जिससे केवल मादा बछड़े या बछिया का जन्म होता है। 

यह नर बछड़े की उत्पत्ति को रोकता है और दुधारू मादा बछड़े की संख्या को बढ़ाता है। 

यह सेक्स-सॉर्टेड वीर्य एक बार लॉन्च होने के बाद एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज के मौजूदा नेटवर्क से पूरे देश में उपलब्ध कराया जाएगा क्योंकि भैंसे बैल से अधिक महंगे होते हैं, इसलिए अधिकांश गाय इस तकनीक का उपयोग करती हैं।

सेक्स स़ाटेर्ड सीमन तकनीक कैसे लाभदायक है?

  • इस तकनीक से नसल संवर्धन होगा जिससे की पशु अच्छे दूध का उत्पादन करेंगे।
  • इससे केवल मादा बछिया पैदा होंगी, जिससे नर बछड़ों पर होने वाला खर्च कम अथवा नहीं होगा। 
  • ज्यादा बछिया पैदा होने से डेयरी को बढ़ाने के लिए बाहर से अतिरिक्त मादा गाय नहीं खरीदनी पड़ेगी। 
  • मादा बछिया को बेच कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
  • उच्च गुणवत्ता वाले सीमेन का उपयोग करने से उच्च गुणवत्ता वाली गाय पैदा होंगी, जो अधिक दूध देंगी, जिसे बेचकर किसानों को अधिक पैसा मिलेगा।
  • सेक्स सॉर्टेड सीमेन टेक्नोलॉजी भारत में पशुपालन के क्षेत्र में एक वरदान की तरह साबित हो सकती है।

इस तकनीक से पशुपालकों को मुनाफा होगा और डेयरी क्षेत्र में वृद्धि होगी जिससे देश की अर्थव्यवस्था सुधरेगी। इस तकनीक के द्वारा मादा पशुओं के दर में बढ़ोतरी होगी एवं आवारा नर पशुओं की संख्या में कमी आएगी।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad