फसल को कितने पोषक तत्वों की जरुरत होती है

By : Tractorbird News Published on : 29-Dec-2022
फसल

किसान ध्यान रखे की फसल को 17 पोषक तत्वों की जरुरत होती है। इन पोषक तत्वों को 3 वर्गों में बाटा गया है।

बुनियादी पोषक तत्व - कार्बन, ऑक्सीजन, हाइड्रोजन ये पोषक तत्व पौधे को वातावरण से भी मिल जाते है। 

(i)  मुख्य पोषक तत्व – नाइट्रोजन, फॉस्फोरस एव पोटाश है। ये सारे सबसे प्रमुख पोषक तत्व है जिनकी पौधे  को सबसे अधिक जरुरत होती है।

  • नाइट्रोजन की आवश्यकता पौधे को वानस्पतिक वृद्धि करने के लिए होती है। नाइट्रोजन की सबसे ज्यादा आवश्यकता जो फसल ज्यादा लम्बी बढ़ती है उसे होती है|
  • फॉस्फोरस नई कोशिका के निर्माण में वृद्धि और जड़ वृद्धि के लिए आवश्यक होता है | दाने बनने और दाने की परिपक्वता के लिए भी आवश्यक होता है। 
  • पोटाश रोग प्रतिरोध्क क्षमता को बढ़ाता है, ट्रांस्पिरेशन दर को कम कम करता है और प्रकाश संश्लेषक दर को बढ़ाने में मदद करता है। सबसे ज्यादा पोटाश का प्रयोग चीनी के स्थानांतरण के लिए किया जाता है। 

(ii)  गौण माध्यमिक पोषक तत्व – कैल्शियम, मैग्नीशियम और सल्फर

  • कैल्शियम - यह कोशिका भित्ति का घटक है जो फलों में बहार की परत को ताकतवर बनाता है। कैल्शियम की कमी के कारण टमाटर में ब्लॉसम एन्ड रॉट नामक बीमारी होती है।
  • मैग्नीशियम - क्लोरोफिल आवश्यक घटक है। क्लोरोफिल के कारण पौधे हरे होते है। मैग्नीशियम की कमी के कारण पत्तियों का रंग फीका हो जाता है।
  • सल्फर - सल्फर तिलहनों और दालों के लिए आवश्यक है क्योंकि यह तिलहनों में तेल की मात्रा और दालों में प्रोटीन की मात्रा में सुधार करता है।

ये भी पढ़ें: खीरे की फसल से किसान कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं

सूक्ष्म पोषक तत्व - लोहा, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, कोबाल्ट, मॉलिब्डेनम, क्लोरीन, बोरोन और निकल| 

किसान धयान रखें  की प्रमुख पोषक तत्व जैसे की नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश सभी फसलों में अनुमोदित मात्रा में डालने है| बाकि 14 सूक्ष्म पोषक तत्व मिट्टी की जांच के आधार पर डालने है। आप अपने पास के सरकारी कृषि विज्ञानं केंद्र में जा कर खेत की मिट्टी की जांच करा सकते है। जिससे आपको अपनी खेत की मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी के बारे में पता चल सके। फिर उस आधार पर आप खेत में पोषक तत्वों का इस्तेमाल कर सकते है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad