पूसा कृषि विज्ञान मेला 2023: जानिए इस बार क्या खास है कृषि विज्ञान मेले में

By : Tractorbird News Published on : 04-Mar-2023
पूसा

इस बार कृषि मेले में अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 के अंर्तगत मोटा अनाज आधारित मुल्य श्रृंखला विकास, स्मार्ट खेती/ संरक्षित खेती मॉडल, जलवायु तन्यक एवं संपोषक, कृषि विपणन एवं निर्यात, किसानों के नवाचार- संभावनाएं एवं समस्याएं, किसान उत्पादक संगठन- स्टार्टअप लिंकेज जैसी जानकारियां दी गयी है।  पूसा कृषि विज्ञान मेला 2023 का उद्घाटन 2 मार्च को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। 

केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश के प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश के प्रगतिशील समर्पित किसानों को पुरस्कार प्रदान किए। मेले में प्रमुख तकनीकों की विषय अनुसार प्रदर्शनियां लगाई गई, वहीं शोध संस्थानों, स्टार्टअप व उद्यमियों के स्टॉल भी लगे है। किसानों को मेले में सरसों, चना, सब्जियों, फूलों ,फलों जैसी फसलों की महत्वपूर्ण किस्मों का भी प्रदर्शन किया गया है। किसानों को मेले में अच्छी वैरायटी के कई फसलों के बीज भी मुहैया कराए गए

ये भी पढ़ें: ICAR ने विकसित की गेहूं की नई किस्म जो मार्च की गर्मी को मात देगी

पूसा कृषि विज्ञान मेला 2023 के मुख्य आकर्षण 

  • रबी फसलों की उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत किस्मों का फील्ड प्लाट में लाइव प्रदर्शन
  • कृषि उपकरणों और मशीनरी का प्रदर्शन और बिक्री  
  • अधिक उपज देने वाली फसलों, पौधों और पौधों के बीजों की बिक्री 
  • देश की विभिन्न एजेंसियों द्वारा जैव-उर्वरकों और कृषि-रसायनों का प्रदर्शन और बिक्री
  • अंतरराष्ट्रीय फूलों की प्रदर्शनी का आयोजन   
  • कुशल जल उपयोग के लिए सिंचाई की तकनीक  
  • किसानों के उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री 
  • किसान गोष्ठी/किसान सम्मेलन

ये भी पढ़ें: तरबूज की खेती कब और कैसे की जाती है

पूसा संस्थान द्वारा विकसित फसलों की उन्नत किस्मों की प्रदर्शनी  

  • गेहूँ की उन्नत किस्में - पूसा सर्जन, HD -3086, HD 2967, HD 3298, HD 3271, HD 3059, HD 3059, HD 3117, HD 3390, HD 3249, HD 3406(UNNAT HD 2967)  
  • चने की उन्नत किस्में - पूसा देशी, काबुली 
  • गाजर उन्नत किस्में - पूसा आसित, पूसा रुधिरा, पूसा यमदग्नि, पूसा नयन ज्योति 
  • चकुंदर की उन्नत किस्में - DDR
  • शलजम की उन्नत किस्में - परपल टॉप वाइट ग्लोब 
  • मूली की उन्नत किस्में - पूसा हिमानी 
  • बथुआ की उन्नत किस्में - पूसा ग्रीन, पूसा बथुआ-1
  • पालक की उन्नत किस्में - पूसा भारती
  • मेथी की उन्नत किस्में - पूसा अर्ली बंचिंग, पूसा कसूरी 
  • गाठ गोभी की उन्नत किस्में - पूसा स्नोबॉल केटी - 1, पूसा स्नोबॉल केटी - 25
  • फूलगोभी की उन्नत किस्में - पूसा संकर -81, पूसा हाइब्रिड -1
  • प्याज की उन्नत किस्में - ब्लीचिंग प्याज पूसा सौम्या, पूसा सोना, पूसा माधवी

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad