सिंजेंटा इंडिया कंपनी ने पेश किये 2 नए कीटनाशक, अब धान, कपास और सब्जियों के कीटों को नियंत्रण करना होगा आसान

By : Tractorbird News Published on : 02-Aug-2023
सिंजेंटा

जैसा की आप जानते हो सिंजेंटा दुनिया की अग्रणी कृषि कंपनियों में से एक है, जिसमे सिंजेंटा क्रॉप प्रोडक्शन और सिंजेंटा सीड्स शामिल हैं। भारत में भी सिंजेंटा जानी मानी कंपनी हैं। इस कंपनी के प्रोडक्ट काफी प्रभावशाली होते हैं और किसानों को इन प्रोडक्ट्स के अच्छे रिजल्ट मिलते हैं। किसानों के इसी विश्वास को कायम बनाने के लिए सिंजेंटा कंपनी ने 2 नए कीटनाशक प्रस्तुत किये हैं। जिनके नाम हैं इन्सिपिलो और सिमोडिस।

किन फसलों में ये कीटनाशक इस्तेमाल किया जाएंगे 

ये दोनों उत्पाद धान, कपास और सब्जियों में विभिन्न कीटों के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा प्रदान करते हैं। इन्सिपिलो और सिमोडिस दोनों उत्पाद धान, कपास और सब्जियों में विभिन्न कीटों के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा प्रदान करते हैं। 

  • इन दोनों उत्पादों को लेकर कंपनी का ये भी दावा है कि प्लिनाजोलीन तकनीक पर आधारित ये उत्पाद पैदावार और फसल की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करेंगे। 
  • ये दोनों उत्पाद फसल में कीटों के कारण होने वाली उपज के नुकसान को कम करेंगे। कीटों के कारण हर साल फसल में होने वाले नुकसान को इनके इस्तेमाल से कम किया जा सकता है।
  • इन्सिपिलो कीटनाशक धान की फसलों पर स्टेम बोरर्स और लिएफ फोल्डर की नै प्रजातियों के हमले से प्रभावी ढंग से मुकाबला करता है। धान की फसल में स्टेम बोरर्स और लीफ फोल्डर के कारण बहुत ज्यादा उपज में नुकसान होता है। 
  • इससे इस्तेमाल से इन कीटों की रोकथाम आसानी से हो जाएगी और किसानों को मुनाफा भी अच्छा होगा। 
  • सिमोडिस धान, कपास और सब्जियों में तितलियों और पतंगों जैसे रस चूसक कीटों और लेपिडोप्टेरा कीड़ो से सुरक्षा प्रदान करता है। इन्सिपिलो और सिमोडिस काली मिर्च, बैंगन, कपास,मूंगफली, सोयाबीन और चना जैसी फसलों के लिए प्रभावी उत्पाद है।
  • इन फसलों में अगर समय पर कीटों को नियंत्रित नहीं किया जाता है तो फसल की उपज में 30 - 40 % तक हानि होती है। सिंजेंटा कंपनी का दावा है की इन कीटनाशकों के इस्तेमाल से फसलों में कई कीटों को नष्ट किया जा सकता है।
  • सिंजेंटा इंडिया के कंट्री हेड और मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील कुमार में काह, इन्सिपिलो और सिमोडिस कीटनाशक के इस्तेमाल से कीटों की समस्याओं को हल करने में किसानों की मदद करने वाले नए समाधान हैं। 
  • उन्होंने ये भी कहा की हम एक वैकल्पिक समाधान लाने पर बहुत खुश हैं क्योंकि इन के इस्तेमाल से फसलों को लंबे समय तक कीटों के प्रकोप से बचाया जा सकता है । 

Join TractorBird Whatsapp Group