इन नस्लों की बकरियों को पाल कर आप भी कमा सकते है लाखों का मुनाफा

By : Tractorbird News Published on : 18-Jun-2024
इन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बकरी पालन का रोजगार लगातार बढ़ता जा रहा है। 

यद्यपि गांव में बकरी पालन का काम पिछले कई दशकों से चलता आ रहा है, लेकिन आज बकरी पालन एक बेहतर व्यवसाय के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। 

बकरी पालन के व्यवसाय से जुड़कर कई किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो गए हैं और अपने जीवन-यापन को बदल गए हैं। 

वहीं, बहुत से लोग बकरी पालन के अलावा भी अन्य जानवरों का पालन कर रहे हैं, जिससे वे बेहतर कमाई कर रहे हैं। 

यही कारण है कि अगर आप भी बकरी पालन करना चाहते हैं तो इन तीन नस्लों की बकरियां आपको बहुत अच्छी कमाई देंगी। 

इस लेख में हम आपको इन नस्लों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

ये भी पढ़ें: बकरी पालन के लिए किसानों को सरकार दे रही बंपर सब्सिड़ी

1. सिरोही नस्ल 

  • आपकी जानकारी के लिए बता दे की गुजरात और राजस्थान के सिरोही जिले में सिरोही नस्ल की बकरी पाई जाती है। इस बकरी का आकार छोटा होता है। 
  • इस नस्ल की बकरी का रंग भूरा और हल्के भूरे धब्बे होते हैं। इसके अलावा, इस बकरी का वजन चालीस किलो होता है। 
  • इस प्रजाति की बकरी औसतन आधा लीटर प्रतिदिन दूध देती है और प्रति ब्यांत 65 लीटर दूध देती है। ये सबसे अच्छी मांस नस्ल हैं।

2. बकरी की बीटल नस्ल

  • पंजाब और हरियाणा में बकरी की बीटल नस्ल पाई जाती है। बीटल बकरी मुख्य रूप से डेयरी और मांस के लिए पाली जाती है। 
  • इस नस्ल की बकरी की लंबी टांगे होती हैं। इसके कान लम्बे और नीचे की तरफ लटके हुए होते हैं। 
  • ये एक नवीनतम बकरी की पहचान है। साथ ही, इसके नर बकरे का वजन 50 से 60 किलोग्राम और मादा बकरी का 35 से 40 किलोग्राम होता है। 
  • इस नस्ल की मादा बकरी औसतन दिन में 2.0-2.25 लीटर दूध देती है और प्रति ब्यांत 150-190 लीटर दूध देती है। 
  • साथ ही, 12 से 18 महीने के बीच ये बकरी अपने पहले बच्चे को जन्म देती है।

3. बरबरी नस्ल

  • पंजाब, राजस्थान, आगरा और उत्तर प्रदेश में बरबरी नस्ल की बकरी पाई जाती है। इस प्रजाति की बकरी का कद मध्यम आकार का होता है। 
  • इसके चपटे और छोटे कान होते हैं। इस जातीय बकरे का वजन भी 38-40 किलो होता है, जबकि मादा बकरी 23-25 किलो वजन की होती है। 
  • यह नस्ल की बकरी अक्सर सफेद रंग के साथ हल्के भूरे रंग के धब्बे की होती है। 
  • इस प्रजाति की बकरी प्रति ब्यांत 140 लीटर दूध और दिन में 1.5 से 2.0 लीटर दूध देती है। इस बकरी को पालन मांस के लिए भी किया जाता है। 

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad