देश के कई इलाकों के किसान अब अमेरिकन ब्लूबेरी की खेती कर रहे हैं। अगर कोई किसान ₹1000 किलो के हिसाब से अमेरिकन ब्लूबेरी की बिक्री करता है तो इस खेती से शानदार कमाई हो सकती है। भारत में अमेरिकन ब्लूबेरी की यह अपनी तरह की अनोखी खेती है।
महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के पंचगनी में एक किसान ने अमेरिकन ब्लूबेरी की खेती (Blueberry Farming) शुरू कर दी है। उन्होंने कहा है कि अमेरिकन ब्लूबेरी की खेती से उनकी कमाई करोड़ों में हो रही है।
अमेरिकन ब्लूबेरी के फल को सुपरफूड माना जाता है। दुनिया भर में यह फल काफी लोकप्रिय माना जाता है। भारत में अमेरिका से ब्लूबेरी आयात किया जाता है। पिछले करीब 10 साल से करवत ब्लूबेरी की खेती का अध्ययन कर रहे हैं।
करवत ने पाया कि ब्लूबेरी उगाना बहुत मुश्किल नहीं है। मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका में उगाई जाने वाली ब्लूबेरी अब भारत में भी उगाई जा सकती है। करीब 4 साल पहले करवत ने ब्लूबेरी की खेती शुरू की थी। पंचगनी में 3.5 एकड़ के फार्म में करवत ने कई तरह की खेती को प्रयोग के तौर पर शुरू किया है।
उन्होंने एक ग्रीनहाउस बनाकर पहाड़ी पर मौजूद खेत को उपजाऊ बना दिया है। करवत महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के पंचगनी का एक किसान है।
ये भी पढ़ें: जानिए सेब की खेती से कैसे पा सकते है कई गुना मुनाफा?
42 डिग्री में भी ब्लूबेरी की खेती की जा सकती है
आप को बता दें भारत में ब्लूबेरी 42 डिग्री के तापमान में की जाती है। इस तापमान में ब्लूबेरी की कई वेराइटी की खेती की जा सकती है। तीन साल से ब्लूबेरी की फसल ले रहे करवत ने देश के अन्य किसानों को भी ब्लूबेरी की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया है। ब्लूबेरी का पौधा एक बार लगाने के बाद 10 साल तक उपज देता है।
भारत में अप्रैल-मई में ब्लूबेरी के पौधे लगा सकते है। ब्लूबेरी के पौधे में फल आने में 10 महीने लगते है, मतलब की बुवाई करने के बाद अगली साल फरवरी-मार्च से फल आना शुरू हो जाता है। जून तक आप ब्लूबेरी से फसल ले सकते हैं, इसके बाद बारिश के समय Blueberry के पौधे की छटाई की जाती है।
एक एकड़ में ब्लूबेरी के 3000 प्लांट लगते है। अगर 4 साल की खेती की बात करें तो प्रति पौधा 2 किलो तक ब्लूबेरी का फल लिया जा सकता है। 6000 किलो ब्लू बेरी के लिए 1000 रुपए प्रति किलो का भाव मिल सकता है। इस हिसाब से आप साल में 60 लाख की कमाई कर सकते हैं। ब्लूबेरी के एक पौधे से पांचवें साल से प्रति पौधे से पांच किलो फल लिए जा सकते हैं। बाहर से पौधा लाने पर यह 800 रुपए प्रति पौधे के हिसाब से खरीदा जा सकता है।