जानिए सेब की खेती से कैसे पा सकते है कई गुना मुनाफा?

By : Tractorbird News Published on : 02-May-2023
जानिए

आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने वाले हैं सेब की खेती के बारे में। जैसा की हम सभी जानते हैं सेब की खेती पहाड़ी इलाकों में ज्यादा की जाती है। लेकिन अब सेब की खेती को देश के अन्य हिस्सों में भी किया जा सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि सेब की खेती को अब किसी भी राज्य में कर सकते हैं, ज़रूरी नहीं है की आप उसे पहाड़ी इलाकों में ही करें।

जैसा की हम जानते हैं भारत देश के किसान ज्यादातर खेती पर ही निर्भर होते हैं लेकिन खेती में भी वो अपनी आय बढ़ाने के लिए अलग - अलग तरीके की खेती करते रहते हैं। ताकि भविष्य में आने वाली तंगी के साथ किसान भाई लड़ने में सक्षम हो सके। आपको ये तो पता ही है की सरकार और कई संस्थान किसानों की काफी मदद करती हैं जिससे की किसान भाइयो को समय पर उचित जानकारी मिले और वो अच्छे से अच्छा मुनाफा कमा सकें।

ये भी पढ़ें: अदरक की खेती कैसे की जाती है?

आपको बता दें कि इसी क्रम में वैज्ञानिकों ने सेब की एक ऐसी किस्म को तैयार किया है जो हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में उगाई जाती है लेकिन अब वैज्ञानिक सेब की उसी किस्म को बिहार की मिट्टी में भी उगाने की बात कर रहे हैं। चलिए जानते हैं उस किस्म के बारे में :

जानिये सेब की नई किस्म के बारे में:

  • जैसा की हमने अभी आपको बताया ये सेब की नई किस्म हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर जैसे इलाकों में पाई जाती है लेकिन अब वैज्ञानिकों ने बताया है कि इस किस्म को मैदानी इलाकों में भी उगाया जा सकता है। इस किस्म का नाम हरिमन 99 है (HRMN 99) और बिहार की जलवायु के मुताबिक़ यह किस्म अच्छी पैदावार कर सकती है।
  • बिहार के किसान भाइयों ने भी इस खेती को करने की ठानी है और इस सेब की खेती से लाभ पाने के लिए उन्होंने इसकी खेती को करना भी शुरू कर दिया है। वैज्ञानिकों के द्वारा इस किस्म को तैयार किया गया है और ये सेब की किस्म सबसे बेहतरीन किस्मों में से एक है। इस किस्म को हलके गर्म छेत्रों में आसानी से उगाया जा सकता है।

25 साल तक पाएं मुनाफा

इस सेब की फसल को ऊगा कर किसानों को 25 साल तक मुनाफा मिल सकता है। यह किस्म बहुत अच्छी पैदावार देती है जिससे किसानों को उनकी मेहनत का अच्छा फल मिलता है। बिहार के किसानों ने इस किस्म की अपने खेतों में बुवाई की और उन्हें इससे बहुत ही अच्छा लाभ मिला है अब बिहार के कई अन्य जिले भी इस खेती को करने के लिए इच्छुक हैं। 

एक साल में ही किसान इस किस्म से काफी अच्छा मुनाफा कमाते हैं हरिमन 99 (HRMN 99) किस्म की पैदावार काफी अधिक मात्रा में होती है और इस किस्म के बाजार में काफी अच्छे दाम किसानों को मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: गन्ने की टॉप 9 सबसे अधिक पैदावार देने वाली किस्में

कितनी होगी पैदावार 

वैज्ञानिको का कहना हैं कि अगर कोई भी किसान इस किस्म की पहली बार खेती करता है तो उसे लगभग एक पेड़ से 5 से 10 किलोग्राम फल की प्राप्ति होती है। यह किस्म लगभग 25 साल तक किसानों को मुनाफा दे सकती है और इस किस्म को कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में उगाया जा सकता है, इससे ज्यादा तापमान के क्षेत्र में इस किस्म को नहीं उगाया जा सकता (लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान ही यह फसल सेहन कर सकती है)।

आज हमने इस आर्टिकल में आपको हरिमन 99 (HRMN 99) यानी की सेब की नई किस्म के बारे में बताया है। हमें आशा है कि ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा ऐसे ही और खेती बाड़ी, ट्रेक्टर से जुडी हुई कोई भी जानकारी आपको चाहिए तो आप हमारी वेबसाइट ट्रॅक्टरबर्ड को फॉलो कर  सकतें हैं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad