अमरूद की जापानी रेड डायमंड किस्म की खेती कर देगी आपको मालामाल

By : Tractorbird News Published on : 07-Jun-2024
अमरूद

भारत में अधिकांश किसान पंरपारिक खेती से हटकर गैर-परंपारिक खेती में सफल होकर अच्छी कमाई कर रहे हैं। 

ज्यादातार किसान फलों की कई किस्मों का उत्पादन करते हैं। वर्तमान में अमरूद की रेड डायमंड प्रजाति देश भर में बहुत लोकप्रिय है। 

जापानी रेड डायमंड अमरूद की कीमत 100-150 रुपये प्रति किलो है। यह अमरूद किस्म अपने स्वाद और मिठास के लिए लोकप्रिय है। 

रेड डायमंड अमरूद की खेती करके किसान कुछ ही साल में अच्छी कमाई कर सकते हैं और मालामाल हो सकते हैं। 

देश के कई राज्यों में किसानों ने इस प्रकार का अमरूद भी उगाया है। इस लेख में हम आपको रेड डायमंड अमरूद की खेती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देंगे। 

रेड डायमंड अमरूद की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु और मिट्टी 

  • वैसे तो अमरुद की खेती हर प्रकार की जलवायु में आसानी से की जा सकती है इसकी अच्छी उपज प्राप्त करने के लिए 10 डिग्री से 42 डिग्री सेल्सियस तापमान उपयुक्त माना जाता है। 
  • यदि तापमान 10 डिग्री से भी कम हो जाता है तो उपज पर ज्यादा प्रभाव नहीं डालता है।
  • अमरुद की इस किस्म की खेती सभी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है। 
  • इसकी अधिक उपज प्राप्त करने के लिए काली या बलुई दोमट मिट्टी को सबसे अच्छा माना जाता है। 
  • मिट्टी का PH 7 से 8 होना चाहिए इससे उपज में काफी फायदा मिलता है। 

ये भी पढ़ें- किसानों के लिए खुशखबरी: अब अमरूद की खेती पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी

रेड डायमंड अमरूद के पोधो की रोपाई 

  • अमरूद की खेती में सबसे पहले पौधे नर्सरी में तैयार किये जाते है इसके बाद उनको मुख्य खेत में आगया जाता है। 
  • जापानी रेड डायमंड अमरूद के पौधों को भी ऐसे ही तैयार किया जाता है। 
  • इस किस्म के पौधों का रोपण खेत में करते समय एक बात का ध्यान रखा किये की पौधों के बीच में पर्याप्त मात्रा में स्पेस हो। 
  • रेड डायमंड अमरूद के बाग में एक कतार से दूसरी कतार की दूरी लगभग 8 फीट रखनी चाहिए और पौधे से पौधे की दूरी 6 फीट पर रखनी चाहिए। 
  • किसानों को इसके पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए साल मे 2 बार छंटाई करनी होती है। 
  • जब इसके फल का आकार चीकू का आकार हो जाता है, तो इसे अखबार या फोम बैग से ढक देना चाहिए। 
  • ऐसा करने से अमरूद बेहतर पकता है और धब्बे या दाग नहीं आते।

जापानी रेड डायमंड अमरूद किस्म में खाद और सिंचाई प्रबंधन 

  • पौधों की रोपी के समय खाद का अच्छा प्रबंधन मिट्टी में कर देना चाहिए जिससे की पौधों की पोषक तत्वों की कमी पूरी होती रहे। 
  • खाद का प्रबंधन करने के लिए खेत की मिट्टी में रोपाई के समय गोबर और वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। 
  • फसल में रासायनिक उर्वरकों जैसे- एनपीके सल्फर, मैग्नीशियम सल्फवत, कैल्शियम नाइट्रेट और बोरान का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • रेड डायमंड अमरूद के पौधो को पानी देने के लिए किसान ड्रिप सिंचाई विधि का उपयोग करते है। जहां पौधे लगे हो उस मिट्टी में उचित नमी होना बहुत आवश्यक होता है।

जापानी रेड डायमंड अमरूद से कितनी कमाई होती है? 

  • जापानी रेड डायमंड अमरूद आम अमरूद की तरह दिखता है। 
  • लेकिन खानें में यह नाशपाती जितना मीठा है और अंदर से तरबूज की तरह लाल है। 
  • बाजारों में जापानी रेड डायमंड अमरूद 100-150 रुपये प्रति किलो बेचा जाता है, जबकि देशी अमरूद 50 से 60 रुपये प्रति किलो बेचा जाता है। 
  • इस अमरूद की खेती से किसान सामान्य अमरूद की तुलना में तीन गुना अधिक पैसे कमा सकते हैं। इस किस्म की खेती कम खर्च होती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad