गांठ गोभी की खेती? एक एकड़ में 100 क्विंटल तक उत्पादन, जानें खेती का तरीका

By : Tractorbird News Published on : 23-Oct-2024
गांठ

गांठ गोभी (कोहलरबी) (lump cabbage) की खेती किसानों के लिए एक लाभकारी विकल्प हो सकता है। किसान सब्जियों की खेती कर मुनाफा कमा सकते हैं, और गांठ गोभी इनमें से एक ऐसा विकल्प है जो 55-60 दिनों में तैयार हो जाता है। 

इस सब्जी की खेती करना सरल है और इसका स्वाद भी मनमोहक होता है। इस सब्जी के बल्ब और पत्तों का उपयोग किया जाता है। 

इसे कच्चा या पकाकर भी खाया जा सकता है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के कारण इसका उपयोग सलाद और सब्जी दोनों के रूप में किया जाता है। 

गांठ गोभी क्या है?

  • गांठ गोभी या कोहलरबी (lump cabbage) एक बल्बनुमा आकार की सब्जी है, जो दिखने में पत्तागोभी जैसी होती है। 
  • इसका स्वाद हल्का मीठा होता है और इसे सब्जी व सलाद दोनों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

ये भी पढ़ें: पत्तागोभी की खेती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जानिए इधर

खेती का सही समय और तरीका

  • किसान भाई जुलाई के अंत तक गांठ गोभी की बुवाई कर सकते हैं। यह हर प्रकार की उपजाऊ मिट्टी में उगाई जा सकती है, लेकिन अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी सर्वोत्तम मानी जाती है। 
  • बुवाई के लिए बीज को आधा इंच गहराई में और पौधों के बीच 6-8 इंच की दूरी रखनी चाहिए। 
  • फसल 55-60 दिनों में तैयार हो जाती है और इसके बाद इसे बाजार में बेचकर मुनाफा कमाया जा सकता है।

किसान को मिलता है अच्छा मुनाफा

  • गांठ गोभी की एक एकड़ खेती में 100 क्विंटल तक उपज होती है। 
  • बाजार में अगर किसान इसे थोक में बेचते हैं, तो उन्हें लगभग 10 रुपये प्रति किलो की दर से लाभ मिल सकता है। 
  • इस हिसाब से किसान आसानी से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

उत्पादक क्षेत्र और विशेषताएँ

भारत के विभिन्न राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, और तेलंगाना में गांठ गोभी की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad