ब्रोकली (Broccoli ) की खेती कैसे की जाती है ? जानिए सम्पूर्ण जानकारी

By : Tractorbird News Published on : 11-Jul-2024
ब्रोकली

ब्रोकली (Broccoli ) गोभी वर्ग की एक प्रमुख सब्जी है, जो पोषण से भरपूर है। इसे सलाद, सूप, और सब्जी के रूप में उपयोग किया जाता है। 

ब्रोकली दो प्रकार की होती है: स्प्राउटिंग ब्रोकली और हेडिंग ब्रोकली। स्प्राउटिंग ब्रोकली अधिक प्रचलित है, जबकि हेडिंग ब्रोकली फूलगोभी की तरह दिखती है और इसका रंग हरा, पीला या बैंगनी हो सकता है। 

हरी किस्म सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। ब्रोकली में विटामिन, कैल्शियम, फास्फोरस और लौह तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।

पोषण से भरपूर होने के कारण ब्रोकली गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी है। देश के बड़े शहरों में इसकी अत्यधिक मांग है, इसलिए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। 

बाजार में इसकी ऊंची कीमत होने के कारण किसानों को इससे अधिक आय हो सकती है। किसान समाधान ने यह जानकारी अधिक मुनाफा देने के लिए साझा की है।

खेत की तैयारी और बीज बुवाई का समय

  • ब्रोकली (Broccoli ) की खेती के लिए खेत की अच्छी तरह से तैयारी करनी होती है। 
  • बीज की बुवाई और रोपाई का समय 12–16 डिग्री सेल्सियस तापमान पर किया जाना चाहिए ताकि शीर्षों का विकास अच्छा हो सके। ब्रोकली के लिए प्रति हेक्टेयर 400-500 ग्राम बीज की आवश्यकता होती है।
  • पौधशाला में भूमिगत कीटों और बीमारियों से बचाव के लिए सुपर फास्फेट और थायरम का उपयोग किया जाता है। 
  • नर्सरी की क्यारी में सुपर फास्फेट 50-60 ग्राम प्रति वर्गमीटर और थायरम 5 ग्राम प्रति वर्गमीटर की दर से मिलाया जाता है। 
  • बीजों को ड्राईकोडर्मा, कार्बेन्डाजिम या थायरम से उपचारित करने के बाद हल्की सिंचाई करें। 
  • नर्सरी की क्यारी को घासफूस या पालीथीन शीट से ढकें। बेमौसमी खेती के लिए पौधों को पालीहाउस या पालिटनल में तैयार करें।

ये भी पढ़ें: मानसून के मौसम में लगाए जा सकते है नींबू के पौधे, ऐसे करे खेती

पौध की रोपाई

  • 25-30 दिन की पौध रोपाई के लिए उपयुक्त होती है। रोपाई से पहले nitrogen, फास्फोरस, पोटाश और थीमेट का उपयोग करें। 
  • पौधों की कतार से दूरी 45-50 सेमी और कतार से कतार की दूरी 45-50 सेमी होनी चाहिए। 
  • रोपाई के बाद हल्की सिंचाई करें और यदि कुछ पौधे मर जाएं, तो उनकी जगह एक हफ्ते के भीतर नए पौधे लगाएं। 
  • एक महीने बाद पौधों के चारों ओर मिट्टी डालकर बाकी nitrogen छिड़कें।

उर्वरक और खाद प्रबंधन

उर्वरकों का प्रयोग मृदा परीक्षण के आधार पर करें। 

अच्छी उपज के लिए प्रति हेक्टेयर 15-20 टन गोबर की खाद, 100 किलोग्राम नाइट्रोजन, 100 किलोग्राम फास्फोरस और 50 किलोग्राम पोटाश का उपयोग करें।

खरपतवार नियंत्रण

  • शुरुआत के डेढ़ से दो महीनों तक खेत से खरपतवार निकालते रहें ताकि पौधों की अच्छी बढ़वार हो सके। 
  • इसके लिए दो से तीन निराई-गुड़ाई पर्याप्त होती है।

फसल की कटाई

ब्रोकली के शीर्ष की कटाई कलियों के खुलने से पहले करें। शीर्ष को 10-20 सेमी तने के साथ काटें। इसके बाद निचले पत्तों से नई कोपलें निकलती हैं जिनमें छोटे शीर्ष बनते हैं। 

इन्हें भी समय-समय पर काटें। ब्रोकली की औसत उपज 150-200 क्विंटल प्रति हेक्टेयर (3-4 क्विंटल प्रति नाली) होती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad