स्टीविया की खेती के बारे में जानकारी

By : Tractorbird News Published on : 10-Feb-2025
स्टीविया

किसान साथियों, स्टीविया की खेती एक रोग रहित और रसायनिक खाद की कम आवश्यकता वाली फसल है। आप स्टीविया (Stevia ) की खेती से एक एकड़ से सालाना 6 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं। 

स्टीविया की खेती की लागत महज एक लाख रुपए के आसपास है। स्टीविया की खेती से काफी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। 

स्टीविया कैलोरी रहित पौधा होता है। स्टीविया एक औषधीय पौधा है और इसके अंदर चीनी से ज्यादा मिठास भी होती है। इसके बावजूद भी यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। 

स्टीविया की खेती के लिए उपयुक्त मृदा 

स्टीविया की खेती के लिए रेतीली दोमट मिट्टी, हल्की कपासिया मिट्टी और लाल मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। जैविक तत्वों से युक्त बेहतर जल निकासी वाली भूमि होनी चाहिए। 

जलवायु 

स्टीविया की खेती के लिए गर्म और नम जलवायु की आवश्यकता होती है।

स्टीविया की किस्में

स्टीविया की 3 नामित किस्में सन फ्रूट्स प्राइवेट लिमिटेड, पुणे द्वारा विकसित की गई हैं, जो निम्नलिखित हैं।

1. S.R.B-123 

  • S.R.B-123 किस्म का उत्पादन अधिकांश भारत के दक्षिणी इलाके में किया जाता है। इस किस्म की वर्षभर में 5 बार कटाई की जा सकती है। 
  • स्टीविया की S.R.B-123 किस्म के अंदर ग्लाइकोसाइड सामग्री की मात्रा 9-12% प्रतिशत के बीच होती है।

2. S.R.B-512

S.R.B-512 किस्म का उत्पादन उत्तरी भारत में सबसे ज्यादा किया जाता है। इस किस्म में ग्लाइकोसाइड सामग्री की मात्रा 9-12% के बीच होती है।

3. S.R.B-128 

S.R.B-128 किस्म में सबसे ज्यादा स्टेवियोसाइड सामग्री की मात्रा पाई जाती है, जो 21% फीसद तक हो सकती है। यह किस्म उत्तर भारतीय इलाकों के अनुकूल है।

ये भी पढ़ें: अखरोट की खेती कैसे की जाती है ?

सिंचाई

स्टीविया को साल भर सिंचाई की जरूरत पड़ती है। इसके साथ ही सिंचाई अच्छी गुणवत्ता वाले पानी से करनी चाहिए। ड्रिप विधि के माध्यम से सिंचाई करना सबसे अच्छा होता है।

बिजाई 

  • स्टीविया के पौधे कलम की सहायता से तैयार किये जाते हैं। इसके लिए 15 सेंटी मीटर लंबी स्टीविया कलम को काटकर पॉलीथिन की थैली में तैयार किया जाता है। 
  • स्टीविया के पौधे आलू की भांति खेत की मेड़ पर लगाये जाते हैं। 
  • बतादें, कि 9 इंच ऊंची मेड़ पर स्टीविया के पौधे एक-दूसरे से 15 CM पर लगाये जा सकते हैं, जबकि पंक्ति से पंक्ति की दूरी 40 सेंटी मीटर रखी जाती है। 

स्टीविया की कटाई

  • स्टीविया के रोपण के बाद 4 महीने की समयावधि में पहली कटाई के लिए फसल तैयार हो जाती है। स्टीविया की कटाई पौधों पर फूल आने से पहले ही कर लेनी चाहिए। 
  • स्टीविया की आगामी कटाइयाँ 3-3 माह के बाद की जाती हैं। 
  • पत्तों को तोड़ लेने के बाद छाया में सुखा देना चाहिए। अगर आप स्टीविया के पत्तों की बिक्री करते हैं तो आपकी काफी अच्छी कमाई होगी। 

लागत एवं मुनाफा 

  • स्टीविया के एक एकड़ जमीन में लगभग एक लाख रुपये के खर्च से 40,000 पौधे लगाए जाते हैं। इसलिए कम जमीन के टुकड़े पर भी स्टीविया की खेती की जा सकती है। 
  • स्टीविया की खेती में आपको लागत से पांच गुना तक ज्यादा कमाई हो सकती है। 
  • गन्ना, गेहूं या अन्य मोटे अनाज की तुलना में स्टीविया के एक पौधे से एक बार में 120 से 140 रुपये तक कमाए जा सकते हैं।

निष्कर्ष -

स्टीविया की खेती करना आज के समय में काफी प्रचलन में है। सिर्फ यही नहीं इसकी बाजार में भी काफी अच्छी मांग है। 

अगर किसान स्टीविया का उत्पादन करते हैं, तो उनको निश्चित रूप से मुनाफा होगा।


Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts