बकरी की इस नस्ल का पालन करके कमा सकते है अच्छी आय

By : Tractorbird News Published on : 19-Jul-2024
बकरी

पशुपालन एक महत्वपूर्ण कृषि गतिविधि है जो न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है बल्कि कृषि कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

इसमें विभिन्न पशुओं का पालन-पोषण और प्रजनन शामिल होता है, जैसे गाय, भैंस, बकरी, भेड़, मुर्गी आदि। 

पशुपालन से किसानों को दूध, मांस, अंडे, ऊन, और खाद जैसे विभिन्न उत्पाद प्राप्त होते हैं, जो उनकी आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत होते हैं। 

आज हम यहाँ आपको एक ऐसी बकरी की नस्ल के बारे में बताने वाले है, जो की एक देशी गाय के जितना दूध देती है।

अपने क्षेत्र की जलवायु के अनुसार करें बकरी का चयन 

  • बकरी पालन शरू करने के लिए आपके क्षेत्र की जलवायु को ध्यान में रखना बहुत ही आवश्यक है। 
  • ऐसी नस्ल की बकरी का चयन करें जो आपके क्षेत्र में रह सकें। 
  • इसका पालन आसान होता है और कोई नुकसान नहीं होता है। 
  • नस्ल का चयन करने से पहले, बाजार में किस नस्ल के बकरी के मीट और दूध की अधिक मांग है, इसकी जानकारी भी लें। 
  • किसानों को बकरी पालन करने से पहले स्थानीय बाजार में उसकी मांग, वजन, दूध देने की क्षमता और बच्चे देने की मात्रा की जानकारी होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: किसानों के लिए खुशखबरी खेत में तालाब व कुआं बनवाने पर सरकार देगी 80-100 प्रतिशत सब्सिडी

इस नस्ल से हो सकता हैं आपको फायदा

  • यदि आप भी बकरी पालन करने की इच्छा रखते हैं, तो आप उस्मानाबादी नस्ल की बकरी पालन करने से बहुत लाभ मिल सकता है। 
  • इस नस्ल की बकरी का पालन करके आप अच्छे पैसे कमाएंगे। उस्मानाबादी नस्ल की बकरी लगभग एक देशी गाय के बराबर दूध देती है। 
  • इस नस्ल की बकरी का वजन अधिक होता है, जिससे अधिक मीट उत्पादन होता है। उस्मानाबादी नस्ल की बकरी एक साल में दो बार बच्चे देती है और एक बार में दो बच्चे देती है। 
  • यह नस्ल की बकरी काफी प्रजननशील है। इस नस्ल की बकरी भी काफी तेजी से विकसित हुई।

उस्मानाबादी नस्ल की बकरी की पहचान कैसे करें ?

उस्मानाबादी बकरी की फर का रंग मुख्यतः काला होता है, लेकिन कभी-कभी सफेद भूरा या धब्बेदार भी होता है। 

इसके बाल लंबे और छोटे दोनों ही होते हैं, लेकिन इसकी जांघों और पीठ पर अधिक बाल होते हैं। इस नस्ल की बकरी का आकार गोल और लंबा होता है। 

जन्मजात बच्चे का वजन लगभग 2.4 किलोग्राम होता है। इस नस्ल की बकरी प्रति ब्यांत 170-180 किलोग्राम दूध दे सकती है और प्रतिदिन 3 से 3.5 किलोग्राम दूध दे सकती है।

Join TractorBird Whatsapp Group

Categories

Similar Posts

Ad